Aamir Khan : परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी निजी शादी, सलमान-शाहरुख भी हो सकते हैं शामिल
Aamir Khan : बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक उनकी शादी की खबरें तेज हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान जल्द ही अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Aamir Khan : कब और कहाँ होगी शादी?
खबरों के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट आगामी 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं। यह शादी बेहद निजी और सादगीपूर्ण तरीके से आमिर के घर पर ही आयोजित की जाएगी। इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और उनके बेहद करीबी मित्र ही मौजूद रहेंगे।
Aamir Khan : रजिस्टर्ड मैरिज से होगी नए सफर की शुरुआत
सूत्रों के मुताबिक, आमिर और गौरी ने हाल ही में अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने यानी इसे औपचारिक रूप देने का फैसला किया है। दोनों अपने इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी एक रजिस्टर्ड मैरिज के रूप में संपन्न होगी और फिलहाल किसी भी तरह के बड़े या भव्य समारोह की योजना नहीं बनाई गई है।
Aamir Khan : रीना दत्ता और किरण राव से हो चुका है तलाक
यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे—जुनैद खान और इरा खान हैं। इसके बाद आमिर ने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। साल 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा कर दी थी, हालांकि दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।
Aamir Khan : पिछले साल किया था रिश्ते का खुलासा
पिछले वर्ष मुंबई में अपने जन्मदिन से ठीक पहले एक इवेंट के दौरान आमिर खान ने मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट को अपनी पार्टनर के रूप में इंट्रोड्यूस कराया था। तब उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि 60 साल की उम्र में शादी शायद उन पर सूट न करे, लेकिन अब 61 साल की उम्र में वे यह कदम उठाने जा रहे हैं।
Aamir Khan : क्या शामिल होंगे शाहरुख और सलमान खान?
बॉलीवुड गलियारों में इस बात की भी जमकर चर्चा है कि आमिर खान के इस खास दिन पर उनके सबसे करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, तीनों खानों की तरफ से इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Aamir Khan : आमिर खान का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो आमिर खान हाल ही में फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘लाला अमरनाथ बायोपिक’ और मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी की एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
READ MORE : Don 3 Controversy : रणवीर सिंह को बड़ी राहत, FWICE ने वापस लिया नॉन-कोऑपरेशन आदेश





