,

Chief Minister Free IAS PCS Coaching : अब पैसों की तंगी नहीं रोकेगी सिविल सेवा का सपना, सीएम योगी की फ्री IAS/PCS कोचिंग के लिए उमड़े युवा

Chief Minister Free IAS PCS Coaching

Report: Vandna Rawat

Chief Minister Free IAS PCS Coaching उत्तर प्रदेश के होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवाओं (UPSC/UPPSC) में भेजने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की एक बेहद खास मुहिम रंग ला रही है। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क आईएएस/पीसीएस कोचिंग योजना को लेकर राज्य के छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महंगी फीस देने में असमर्थ गरीब और वंचित वर्ग के युवा अब इस सरकारी योजना के जरिए अपने सपनों को साकार करने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन कर रहे हैं।

Chief Minister Free IAS PCS Coaching लाखों की कोचिंग फीस से मिली बड़ी राहत

आईएएस और पीसीएस जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी संस्थानों में लाखों रुपये की मोटी फीस चुकानी पड़ती है, जो ग्रामीण और कमजोर पृष्ठभूमि वाले परिवारों के बच्चों के बजट से बाहर होती है। युवाओं की इसी समस्या को दूर करने के लिए योगी सरकार मुफ्त कोचिंग, उच्च स्तरीय स्टडी मटेरियल और विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि पैसे की कमी किसी भी होनहार छात्र के करियर में बाधा न बने।

Chief Minister Free IAS PCS Coaching 865 सीटों पर होगा मुकाबला, मेधावियों के लिए ‘लेटरल एंट्री’ भी

समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न कोचिंग केंद्रों को मिलाकर कुल 865 सीटें तय की गई हैं। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि कुल सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें लेटरल एंट्री के लिए रिजर्व रखी गई हैं। इसका मतलब है कि जिन अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत से सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam) पास कर ली है, उन्हें मुख्य परीक्षा (Mains) की तैयारी के लिए सीधे इस योजना के तहत विशेष मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Chief Minister Free IAS PCS Coaching रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा बढ़ा, 18 जून तक आवेदन का मौका

Chief Minister Free IAS PCS Coaching इस योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल 1 जून तक ही 5,513 अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें से 2,848 छात्रों ने अपना फॉर्म पूरी तरह भरकर फाइनल लॉक भी कर दिया है।

यदि आप भी इस मुफ्त कोचिंग का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन महत्वपूर्ण तारीखों को नोट कर लें:

  • आवेदन की आखिरी तारीख: 18 जून 2026
  • प्रवेश परीक्षा की तिथि: 05 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के अनुसार, समाज कल्याण विभाग पूरी पारदर्शिता के साथ इस प्रवेश परीक्षा और चयन प्रक्रिया को संपन्न कराने की तैयारियों में जुट गया है। यह योजना न केवल युवाओं को नए अवसर दे रही है बल्कि प्रशासनिक सेवाओं में समाज के हर वर्ग की भागीदारी को भी मजबूत कर रही है।

Read this: Basti Private Hospital News : बस्ती में मेडिकल सिस्टम फेल! पुरुष की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दिखा दिया ‘गर्भाशय’, निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…

CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, बलरामपुर में पारा 8.8 डिग्री…

MP: IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

MP: 1. IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निवाड़ी कलेक्टर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…