By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > अग्निपथ > Petrol Diesel Price Hike : मई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,महंगाई से आम जनता हो रही परेशान
अग्निपथ

Petrol Diesel Price Hike : मई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,महंगाई से आम जनता हो रही परेशान

Abhishek Singh
Last updated: May 25, 2026 7:05 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.82 रुपये प्रति लीटर महंगा ,तेल कंपनियों को भारी नुकसान,जनता की जेब से हो रहा भुगतान

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर वृद्धि हुई । पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब तेल की कीमतों में तेजी आई है। जानकारों का मानना है कि आगे भी कीमत और बढ़ सकती है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। लंबे अंतराल के बाद हाल में 15 मई को पहली बार तेल की कीमतों में वृद्धि हुई थी। तब से लेकर अब तक पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.82 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं। तेल अधिकारियों का कहना है कि इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतें और रुपये के अवमूल्यन के कारण बढ़ी हुई आयात लागत है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के अधिकारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार अस्थिरता और अंडर-रिकवरी (लागत से कम पर बिक्री) ने तेल खुदरा विक्रेताओं पर भारी दबाव बना दिया है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, पिछली बढ़ोतरी के बावजूद तेल कंपनियां अब भी भारी नुकसान का सामना कर रही हैं। ऐसा नहीं है कि पेट्रोल-डीजल में यह तेजी थम जाएगी। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में ईंधन की कीमत और बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल कंपनियां अपना घाटा कम करना चाहती हैं।

Petrol Diesel Price Hike : दरअसल, पिछले काफी समय से कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से ऊपर बनी हुई है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट आई है। इसके चलते तेल कंपनियों को बड़ा घाटा हो रहा है। कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाकर अपना घाटा कम करने पर लगी हैं। तेल कंपनियों ने आज, 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत ₹95.20 हो गई है। ऐसे में आम लोग महंगाई की मार से जूझ रहे है, और पेट्रोल डीजल के साथ ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ सकता है, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे। ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी। सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल है इस ये बढ़ती महंगाई से जनता को कब दो चार होना पड़ेगा ?

READ MORE : MP Wheat Procurement : समर्थन मूल्य पर 13.27 लाख किसानों से हुआ 102 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsPetrol Diesel Price HikeTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance
ऐसा भी होता है

Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance: पेंशनधारी बुजुर्ग बने 10 मिनट के ‘अरबपति’, खाते में दिखे 1500 करोड़ रुपये फिर हुआ बड़ा झटका

By Yoganand Shrivastava
Bhind Education Department Scam
मध्य प्रदेश

Bhind Education Department Scam: भिंड शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला! अतिथि शिक्षक नियुक्तियों में लाखों रुपये की अनियमितता के आरोप

By Yoganand Shrivastava
हरियाणा

DC Aparajita School Inspection : डीसी अपराजिता का राजकीय स्कूल में औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ खाया मिड डे मील

By Abhishek Singh
Joura Robbery Case
मध्य प्रदेश

Joura Robbery Case: जौरा में दिनदहाड़े लूट: मंदिर जा रहे दंपती से कट्टे के बल पर जेवर और नकदी छीनी

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?