By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश स्पेशल > Heat Wave Alert : प्रचंड गर्मी से दिल-दिमाग समेत 7 अंगों पर खतरा, जानें कैसे करें बचाव
स्वदेश स्पेशल

Heat Wave Alert : प्रचंड गर्मी से दिल-दिमाग समेत 7 अंगों पर खतरा, जानें कैसे करें बचाव

Abhishek Singh
Last updated: May 25, 2026 5:33 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Heat Wave Alert : भीषण गर्मी और नौतपा की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में तापमान 47 से 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बढ़ती गर्मी अब सिर्फ असहजता नहीं, बल्कि हेल्थ इमरजेंसी का कारण बनती जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, तेज गर्मी का असर शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ सकता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Contents
Heat Wave Alert : नौतपा में क्यों बढ़ जाता है खतरा?Heat Wave Alert : गर्मी से किन 7 अंगों पर पड़ता है सबसे ज्यादा असर?Heat Wave Alert : मसल्स और नसों पर भी पड़ता है असरHeat Wave Alert : गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये उपायHeat Wave Alert : खानपान का रखें ध्यानHeat Wave Alert : रोजाना व्यायाम करें
Heat Wave Alert

Heat Wave Alert : नौतपा में क्यों बढ़ जाता है खतरा?

नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें अधिक तीव्र होती हैं। इस समय शरीर का तापमान सामान्य सीमा से ऊपर पहुंच जाता है, जिससे बॉडी सेल्स पर असर पड़ता है। इस स्थिति को “हीट साइटो-टॉक्सिसिटी” कहा जाता है। शरीर में पानी की कमी, हार्मोन असंतुलन और ब्लड फ्लो प्रभावित होने से कई अंगों पर खतरा बढ़ जाता है।

Heat Wave Alert : गर्मी से किन 7 अंगों पर पड़ता है सबसे ज्यादा असर?

  • दिमाग

अत्यधिक गर्मी से चक्कर, सिरदर्द, बेहोशी और मानसिक भ्रम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

  • दिल

डिहाइड्रेशन और हाई टेम्परेचर से हार्ट पर दबाव बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

  • फेफड़े

गर्म और प्रदूषित हवा सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकती है।

  • लिवर

शरीर में पानी की कमी और अत्यधिक गर्मी लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है।

  • आंत

हीट वेव के दौरान पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और संक्रमण का खतरा बढ़ता है।

  • पैंक्रियाज़

शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का असर पैंक्रियाज़ पर भी पड़ सकता है।

  • किडनी

डिहाइड्रेशन की वजह से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और स्टोन या फेलियर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Heat Wave Alert : मसल्स और नसों पर भी पड़ता है असर

भीषण गर्मी के कारण शरीर में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। इससे नसों पर दबाव बढ़ता है और मांसपेशियों में कमजोरी, दर्द और थकान महसूस होने लगती है।

Heat Wave Alert : गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • पर्याप्त पानी पिएं
  • दिनभर में कम से कम 4 से 5 लीटर पानी जरूर पिएं।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें
  • टाइट और गहरे रंग के कपड़ों से बचें। सूती कपड़े बेहतर विकल्प हैं।

Heat Wave Alert : खानपान का रखें ध्यान

  • लौकी, नींबू, संतरा, छाछ, लस्सी और मिक्स दालों का सेवन करें।
  • शरीर को ठंडक दें
  • मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा और हल्दी का लेप शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।
  • नसों और मसल्स को मजबूत रखें
  • गिलोय, अश्वगंधा, गुग्गुल, गोखरू और पुनर्नवा जैसी आयुर्वेदिक चीजें लाभकारी मानी जाती हैं।

Heat Wave Alert : रोजाना व्यायाम करें

  • हल्का योग और एक्सरसाइज शरीर को एक्टिव रखने में मदद करती है।हीट वेव में क्या न करें?
  • खाली पेट धूप में न निकलें
  • ज्यादा नमक और चीनी का सेवन न करें
  • लंबे समय तक धूप में रहने से बचें
  • कैफीन और ज्यादा तले-भुने भोजन से दूरी रखें

read more : Poaching Case : हरिद्वार टाइगर शिकार कांड में मुख्य आरोपी आमिर हमजा ने किया सरेंडर

TAGGED:chattisgarhHeat Wave AlertHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Ram Temple CEO Recruitment
मध्य प्रदेश

Ram Temple CEO Recruitment: राम मंदिर में CEO पद पर भर्ती, 50 से 70 वर्ष के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

By Yoganand Shrivastava
राजस्थान

Energy Sector : ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा राजस्थान, डिस्कॉम्स की वित्तीय स्थिति होगी और मजबूत

By Abhishek Singh
Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance
ऐसा भी होता है

Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance: पेंशनधारी बुजुर्ग बने 10 मिनट के ‘अरबपति’, खाते में दिखे 1500 करोड़ रुपये फिर हुआ बड़ा झटका

By Yoganand Shrivastava
Bhind Education Department Scam
मध्य प्रदेश

Bhind Education Department Scam: भिंड शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला! अतिथि शिक्षक नियुक्तियों में लाखों रुपये की अनियमितता के आरोप

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?