Journalism Award : कृष्ण मोहन झा को मिला“भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Journalism Award : तीन दशक की निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Journalism Award : नई दिल्ली/वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मोहन झा को राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित “ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड 2026” समारोह में प्रतिष्ठित “भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी ने प्रदान किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मुरली मनोहर जोशी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में साध्वी निरंजन ज्योति सुरेंद्र चौधरी एवं महाराजा श्रीमंत राम लक्ष्मण सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।

कृष्ण मोहन झा पिछले तीन दशकों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता, वैचारिक लेखन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वैचारिक पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं मंचों पर राजनीति, राष्ट्रवाद, संस्कृति, शिक्षा, सामाजिक चेतना और समसामयिक विषयों पर उनके सैकड़ों लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

कृष्णमोहन झा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत वर्ष 1995 में देशबंधु समाचार पत्र से की थी इसके बाद अमृत संदेश , जनसत्ता जैसे महत्वपूर्ण समाचार पत्रों में कार्य करने के बाद उन्होंने संघर्षों के बीच मंडला में वर्ष 2000 में “मंडला समाचार” नामक स्थानीय टीवी चैनल की शुरुआत कर क्षेत्रीय मीडिया में नई पहचान बनाई। बाद में वे राष्ट्रीय स्तर की मीडिया संस्थाओं से जुड़े तथा विभिन्न समाचार चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई भी वे वर्षों तक लड़ते रहे है वे IFWJ के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे है इसके अतरिक्त वे देश के प्रतिष्ठित पत्रकार संगठन भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSP) के फाउंडर अध्यक्ष भी रहे है| हाल ही में उन्होंने पत्रकारों के वेलफेयर के लिए जर्नलिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन(JWF )की स्थापना भी की है|
पत्रकारिता के साथ-साथ कृष्ण मोहन झा सामाजिक कार्यों खेल कूद और सांस्कृतिक एवं वैचारिक लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति और समसामयिक राजनीति पर उनके लेख व्यापक रूप से चर्चित रहे हैं। उनकी शीघ्र प्रकाशित होने वाली पुस्तक “डॉक्टर मोहन भागवत संदेश” विशेष रूप से चर्चा में है, जिसमें संघ प्रमुख के विभिन्न विचारों और संबोधनों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।

पूर्व में वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित दो पुस्तकें “महानायक मोदी” एवं “यशस्वी मोदी” भी लिख चुके हैं।
वर्तमान में वे मीडिया, लेखन और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों पर कार्य कर रहे हैं। “NewsFest” एवं अन्य डिजिटल मंचों के माध्यम से वे राष्ट्र, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक चेतना से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के तौर पर अपने संबोधन में डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि ऑल मीडिया काउंसिल पिछले 10 वर्षों से पत्रकारों के हितों एवं सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के मूल्यों को संरक्षित रखने के लिए समर्पित एवं राष्ट्रहित में सोच रखने वाले पत्रकारों की आवश्यकता है। वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने से नई पीढ़ी को सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी।

गौरतलब है कि ऑल मीडिया काउंसिल पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों—जैसे पत्रकार कल्याण बोर्ड की स्थापना, न्याय बोर्ड की मांग, उचित पारिश्रमिक, दुर्घटना एवं स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाओं—को लेकर लगातार सक्रिय रही है।

“भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान को कृष्ण मोहन झा की दीर्घकालीन निष्पक्ष, वैचारिक एवं जनसरोकार आधारित पत्रकारिता को मिला राष्ट्रीय सम्मान माना जा रहा है।

स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाने के कारण कृष्ण मोहन झा की ओर से यह सम्मान-पत्र, शाल एवं श्रीफल वरिष्ठ पत्रकार मानवेंद्र सिंह ने ग्रहण किया।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को