,

Damoh की बेटी नियति दीक्षित ने इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

https://swadeshlive.com/damoh-niyati-dixit-international-championship/

Damoh: दमोह जिले के ग्राम सकोर की होनहार छात्रा नियति दीक्षित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 8वीं की छात्रा नियति ने 09 मई 2026 को आयोजित इंटरनेशनल मलेशिया कराटे चैंपियनशिप में अंडर-14 एज कैटेगरी में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

Damoh: 10 देशों के खिलाड़ियों के बीच दिखाई प्रतिभा

Damoh

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 10 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। नियति ने स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे दमोह जिले को गौरवान्वित किया है।

Damoh: बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

नियति दीक्षित की सफलता जिले की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

Damoh: कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बाद नियति दीक्षित ने कलेक्टर श्री यादव से मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

read also: Sagar: दैनिक जीवन में छोटे बदलाव से बनेगा बड़ा जन आंदोलन: गोविंद सिंह राजपूत

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…