,

Summer Vacation : भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Summer Vacation : बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय से पहले घोषित की छुट्टियां

REPORT : JAGBIR DUGGAL

Summer Vacation : हरियाणा में लगातार बढ़ रही प्रचंड गर्मी और हीट वेव को देखते हुए राज्य सरकार ने इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश तय समय से पहले घोषित कर दिए हैं। पहले स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए अब 25 मई से ही सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। भिवानी की जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकूला द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में 25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश लागू रहेंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से स्कूल दोबारा निर्धारित समयानुसार खोले जाएंगे। इसके अलावा सभी स्कूल संचालकों, खंड शिक्षा अधिकारियों और निजी विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।

प्रमुख निर्देश :

25 मई से 30 जून तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
1 जुलाई से नियमित रूप से स्कूल खुलेंगे।
विद्यार्थियों और अभिभावकों को छुट्टियों की सूचना SMS, व्हाट्सएप और नोटिस बोर्ड के माध्यम से दी जाएगी।
स्कूलों को गृहकार्य और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की योजना पहले से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
किसी भी प्रकार के आदेश उल्लंघन की सूचना उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

निर्मल दहिया ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Summer Vacation : मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जताई चिंता

जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने शिक्षा प्रणाली में मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग जरूरी है, लेकिन यह स्थिति नहीं बननी चाहिए कि मोबाइल या डिजिटल माध्यम अध्यापक की भूमिका को कम कर दें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से अध्यापक द्वारा पढ़ाया जाना अधिक प्रभावी होता है, क्योंकि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं बल्कि नैतिक शिक्षा और व्यवहारिक समझ भी देते हैं। निर्मल दहिया ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को छुट्टियों के दौरान मोबाइल पर अधिक समय बिताने से रोकें और उन्हें पढ़ाई, खेलकूद तथा रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करें।

जिला शिक्षा अधिकारी की प्रमुख बातें :

मोबाइल आज की जरूरत है, लेकिन इसकी अति सही नहीं।
ऑनलाइन पढ़ाई अध्यापक का विकल्प नहीं बन सकती।
बच्चों को प्रत्यक्ष शिक्षा और नैतिक मार्गदर्शन की जरूरत होती है।
छुट्टियों के दौरान विद्यार्थी अपनी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखें।
अभिभावक बच्चों को आउटडोर गतिविधियों और पुस्तकों की ओर प्रेरित करें।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि उन्हें इस बार एक सप्ताह अतिरिक्त अवकाश मिला है, इसलिए वे इस समय का उपयोग सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में करें।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा