Plantation Drive : जन सेवक फाउंडेशन ने शुरू किया पौधारोपण अभियान
REPORT : RAJIV MEHTA
Plantation Drive : यमुनानगर के शहीद नवीन वैद्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन सेवक फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित छिब्बर, एडवोकेट सीमा कंबोज, एडवोकेट मृदुल बक्शी, सुरेंद्र मेहता, गोमसी सचदेवा, स्कूल इंचार्ज शैलजा गुप्ता, अध्यापिका सैली धीमान और अध्यापक कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने कहा कि लगातार बढ़ता तापमान इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अधिक से अधिक पौधे नहीं लगाए गए तो आने वाले समय में हालात और भी चिंताजनक हो सकते हैं।

Plantation Drive : विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक
Plantation Drive : जन सेवक फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित छिब्बर ने कहा कि संस्था लगातार समाज सेवा के कार्य कर रही है, लेकिन वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि पेड़ प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं और बढ़ती गर्मी से राहत दिलाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट सीमा कंबोज और अध्यापिका सैली धीमान ने भी विद्यार्थियों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अंत में विद्यार्थियों ने अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने का संकल्प लिया। संस्था ने आने वाले दिनों में जिलेभर में इस अभियान को और तेज करने की बात कही है।
READ MORE : Heatwave Alert India: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली-MP समेत कई राज्यों में लू का रेड अलर्ट

