By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन, उज्जैन में होगी भव्य शिप्रा तीर्थ परिक्रमा
मध्य प्रदेश

Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन, उज्जैन में होगी भव्य शिप्रा तीर्थ परिक्रमा

Abhishek Singh
Last updated: May 19, 2026 5:13 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : जल संरक्षण को जनभागीदारी से मिला नया आयाम

Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में चल रहा जल गंगा संवर्धन अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। नदी, तालाब और पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 1 लाख 77 हजार से अधिक जल संरक्षण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इसी क्रम में उज्जैन में 25 और 26 मई को भव्य शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर सहित कई प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Contents
Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : जल संरक्षण को जनभागीदारी से मिला नया आयामJal Ganga Sanvardhan Abhiyan : उज्जैन में निकलेगी शिप्रा तीर्थ परिक्रमाJal Ganga Sanvardhan Abhiyan : भोपाल में होगा ‘सदानीरा समागम’Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : जल संरक्षण पर होंगे विशेष विमर्श और सांस्कृतिक आयोजनJal Ganga Sanvardhan Abhiyan : इन पुस्तकों का होगा लोकार्पण
Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan

Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : उज्जैन में निकलेगी शिप्रा तीर्थ परिक्रमा

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि गंगा दशमी के अवसर पर होने वाली शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की शुरुआत रामघाट से होगी। यह यात्रा नृसिंहघाट, कर्कराज मंदिर, वेधशाला, महामृत्युंजय द्वार, प्रशांतिधाम शनि मंदिर होते हुए दत्त अखाड़ा घाट पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन यात्रा रणजीत हनुमान मंदिर, भैरवगढ़, सिद्धवट, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम, गढ़कालिका और गोपाल मंदिर से गुजरते हुए पुनः रामघाट पहुंचेगी।इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 300 फीट लंबी चुनरी मां शिप्रा को अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय नौसेना बैंड की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा भजन संध्या, हरिकथा, लोकगायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा।

Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : भोपाल में होगा ‘सदानीरा समागम’

राजधानी भोपाल में 27 मई से 2 जून तक वीर भारत न्यास द्वारा “सदानीरा समागम” आयोजित किया जाएगा। इस सात दिवसीय आयोजन में जल संरक्षण, भारतीय संस्कृति और पंचमहाभूतों पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम में फिजी, नेपाल, मैक्सिको, साइप्रस, सूरीनाम और त्रिनिदाद-टोबैगो सहित कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।समागम में इसरो, टाटा ट्रस्ट, ओएनजीसी, जेएसडब्ल्यू, वेदांता ग्रुप, हिन्दुस्तान पावर और अन्य बड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : जल संरक्षण पर होंगे विशेष विमर्श और सांस्कृतिक आयोजन

सदानीरा समागम के दौरान जल, पृथ्वी, वायु, अग्नि और आकाश जैसे पंचमहाभूतों पर आधारित विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें जल संरक्षण, भूगर्भीय जल स्रोत, पर्यावरण, नवीकरणीय ऊर्जा और पारंपरिक ज्ञान पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।कार्यक्रम में प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिनमें लोकगायन, नृत्य-नाटिकाएं, रंगमंचीय प्रस्तुतियां और भारतीय नौसेना बैंड की सिम्फनी शामिल रहेंगी। इसके अलावा जल संकट और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन, चित्रांकन कार्यशालाएं और जल-केंद्रित प्रदर्शनियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी।

Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : इन पुस्तकों का होगा लोकार्पण

सदानीरा समागम के दौरान जल और संस्कृति विषय पर आधारित कई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इनमें “अंतर्जली यात्रा”, “आत्मा की घाटी में पानी का संगीत”, “युगयुगीन जल” और “जल, संस्कृति और स्थापत्य” जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकें शामिल हैं।

read more : Mosque Shooting : अमेरिका की मस्जिद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत के बाद हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली

TAGGED:Hindi NewsJal Ganga Sanvardhan AbhiyanMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश एजेंडा

Dr Syama Prasad Mukherjee Jayanti 2026 : देश भर के तमाम दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि ,अखंड भारत के लिए मुखर्जी का सर्वोच्च बलिदान

By Rakhi Verma Executive Editor
Dr Shyama Prasad Mukherjee Park
मध्य प्रदेश

Dr Shyama Prasad Mukherjee Park: भोपाल में 46 लाख की लागत से बने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान एवं खेल मैदान का लोकार्पण

By Isa Ahmad
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार
Pin Postउत्तर प्रदेशदेश- विदेश

Ram Mandir Donation Theft Case : चंपत राय और अनिल मिश्रा ट्रस्ट से आउट, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Gwalior Mobile Snatching Case
मध्य प्रदेश

Gwalior Mobile Snatching Case: 24 घंटे में तीन जगह मोबाइल लूटने वाला एक्टिवा सवार बदमाश गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?