Isa Ahmad
Raipur Knife Attack: साहू पारा में बलराज शर्मा पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
Raipur Knife Attack: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के साहू पारा का है, जहां बलराज शर्मा नामक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक हमले के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है।
Raipur Knife Attack: जेल से छूटे आरोपी आर्यन पर हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार हमले का आरोपी आर्यन कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था। घटना के बाद टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी के दौरान राजधानी में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल के दिनों में रायपुर में एक लूट, एक हत्या और दो चाकूबाजी की वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
read also: Twisha Sharma की मौत से सदमे में इंडस्ट्री, को-स्टार का बड़ा खुलासा





