,

Twisha Sharma की मौत से सदमे में इंडस्ट्री, को-स्टार का बड़ा खुलासा

https://swadeshlive.com/twisha-sharma-death-case-bhopal-news/

Edited by : Aanya Saran

Twisha Sharma की मौत की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है। नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने पति समार्थ सिंह के घर में मृत पाई गई थीं। इस मामले में पुलिस ने पति समार्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह, जो रिटायर्ड जज हैं, के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

वहीं, पति की ओर से दाखिल जमानत याचिका में दावा किया गया कि ट्विशा ड्रग्स की आदी थीं और उनका मानसिक इलाज चल रहा था। मामले की जांच फिलहाल जारी है।

Twisha Sharma : को-स्टार ने जताया दुख, कहा- जिंदगी से भरी हुई थीं ट्विशा

तेलुगु फिल्म Mugguru Monagallu में ट्विशा के साथ काम कर चुके Dheekshithh Shetty ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि ट्विशा बेहद मेहनती और जिंदगी से भरी हुई लड़की थीं।

Twisha Sharma

दिक्षित ने बताया कि दोनों की आखिरी बार करीब चार साल पहले बात हुई थी। उनके मुताबिक, ट्विशा ने उस समय कहा था कि वह मास्टर्स की पढ़ाई करना चाहती हैं और एक्टिंग उनके लिए वैसी नहीं थी जैसी उन्होंने सोची थी। उन्होंने महसूस किया कि यह उनका “cup of tea” नहीं है और वह परिवार के साथ साधारण जिंदगी बिताना चाहती थीं।

Twisha Sharma : मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर

ट्विशा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और मिस पुणे का खिताब भी जीता था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म Zara Sambhal Kay और तेलुगु फिल्म Mugguru Monagallu में काम किया। हालांकि बाद में उन्होंने कॉर्पोरेट दुनिया में कदम रख लिया था।

फिल्म के निर्देशक Abhilash Reddy ने भी ट्विशा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह और उनका परिवार बेहद अच्छे लोग थे। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…