,

Raipur Murder Case: रायपुर में जीजा ने की साले की हत्या, शराब पार्टी के बाद चापड़ से उतारा मौत के घाट

Raipur Murder Case

Raipur Murder Case: शराब के नशे में विवाद बना हत्या की वजह

Raipur Murder Case: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां जीजा ने अपने ही साले की चापड़ मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी प्रकाश साहू पिछले तीन साल से साले गिरधर के साथ मजदूर नगर स्थित उसके घर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर शराब पीने के बाद विवाद होता था और मृतक गिरधर अपने जीजा को गालियां देता था। बीती रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी प्रकाश साहू साले को अपने साथ शराब पीने ले गया।

Raipur Murder Case: हत्या के बाद खुद ही पुलिस को दी सूचना

शराब पीने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पास रखे चापड़ से गिरधर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे की पूरी वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।

read also: PBKS vs MI: प्लेऑफ की रेस में पंजाब के लिए अहम मुकाबला, धर्मशाला में मुंबई से होगी टक्कर

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…