,

Bokaro में चेन स्नैचर गिरफ्तार, भागते समय गिरा आरोपी

https://swadeshlive.com/bokaro-chain-snatching-accused-caught/

Reported by : Sanjeev Kumar & Edited by : Aanya Saran

Bokaro के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर में एक महिला से सोने की चेन छीनने की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब भागने के दौरान बाइक सवार आरोपी सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके पास से महिला की चेन भी बरामद कर ली।

Bokaro : बाजार से लौट रहे दंपति को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति प्रवीण कुमार के साथ बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। घटना रात के समय की बताई जा रही है।

bokaro

Bokaro : भागते समय अनियंत्रित होकर गिरा आरोपी

चेन छीनने के बाद आरोपी तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर भाग रहा था, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। आरोपी के गिरते ही दंपति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

Bokaro : पुलिस कर रही गिरोह के नेटवर्क की जांच

स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिसके बाद सूचना मिलते ही सेक्टर-4 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से जुड़े गिरोह के सदस्य बोकारो में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…