,

Jamtara: सतसाल पुल के नीचे बालू माफियाओं का तांडव, अवैध खनन से करोड़ों की लागत वाले पुल पर मंडराया खतरा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamtara

Report: Ratan kumar

Jamtara जामताड़ा जिले में अजय नदी के सतसाल घाट पर बालू माफियाओं का दुस्साहस चरम पर है। नियमों को ताक पर रखकर यहाँ पुल के बिल्कुल नीचे से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। दिन-रात हो रहे इस अवैध खनन के कारण न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल भी अब खतरे की जद में है।

Jamtara पुल के पिलरों को भारी नुकसान की आशंका

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, माफियाओं द्वारा पुल के पिलरों के ठीक पास से लगातार बालू निकाली जा रही है। इससे पुल की नींव धीरे-धीरे कमजोर होने लगी है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि आने वाली बरसात में नदी का बहाव तेज हुआ, तो नींव कमजोर होने के कारण पुल धराशायी हो सकता है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं।

Jamtara NGT के कड़े निर्देशों की सरेआम अनदेखी

पुल के पास बालू उठाव को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के सख्त आदेश हैं। नियमों के मुताबिक, किसी भी पुल के 500 मीटर के दायरे में बालू का खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन सतसाल घाट पर पुल के नीचे ही ट्रैक्टर लगाकर बालू निकाली जा रही है। बिना किसी माइनिंग चालान या विभागीय अनुमति के यह अवैध कारोबार चौबीसों घंटे धड़ल्ले से चल रहा है।

Jamtara एप्रोच रोड पर डंपिंग से बढ़ा हादसों का डर

नदी से अवैध रूप से निकाली गई बालू को पुल के मुख्य एप्रोच रोड पर ही डंप किया जा रहा है। इस अवैध डंपिंग के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन की चुप्पी को लेकर गहरा आक्रोश है और उन्होंने जिले के उपायुक्त से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर कड़ी कार्रवाई करने की माँग की है।

Read this: Mumbai मुंबई पर जल संकट का साया: 15 मई से पूरे शहर में 10% पानी की कटौती, BMC ने जारी की गाइडलाइन

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक