Bokaro: गवाई नदी पुल पर पलटा गैस टैंकर, भीषण आग से NH-32 पर मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एनएच-32 स्थित गवाई नदी पुल पर एक 16 चक्का गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके तुरंत बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि टैंकर चालक घायल है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bokaro ऑटो को बचाने के चक्कर में हादसा, देखते ही देखते धधका टैंकर

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि टैंकर के सामने अचानक एक ऑटो आ गया था, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और टैंकर पुल के बीचों-बीच पलट गया। पलटने के कुछ ही देर बाद टैंकर में आग लग गई। सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

Bokaro प्रशासन ने की बैरिकेडिंग, हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह ठप

सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने एनएच-32 पर वाहनों के परिचालन को पूरी तरह रोक दिया है। पुलिस ने गवाई पुल से आधा किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर दी है, ताकि आम नागरिक आग की चपेट में न आ सकें। सड़क बंद होने के कारण हाईवे के दोनों ओर ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक टैंकर को पूरी तरह सुरक्षित हटा नहीं लिया जाता, तब तक रास्ता नहीं खोला जाएगा।

Bokaro विस्फोट की आशंका से सहमे ग्रामीण, टला बड़ा खतरा

स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा खौफ देखा गया। लोगों का कहना है कि यदि गैस टैंकर में जोरदार विस्फोट होता, तो गवाई नदी का पुल और आसपास की बस्तियां भारी नुकसान की चपेट में आ सकती थीं। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल की ओर न जाएं।

Read this: आखिर क्यों मनाया जाता है World Health Day? जानिए इस साल की थीम और स्वस्थ रहने के आसान तरीके