अखिलेश यादव के चाचा का निधन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मेदांता में ली आखिरी सांस, सैफई में होगा अंतिम संस्कार

इटावा: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सपा नेता और उनके भाई राम गोपाल यादव ने X पर यह जानकारी दी। लिखा- मेरे अनुज राजपाल सिंह का असामयिक निधन हो गया। आज दोपहर बाद पैतक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। राजपाल यादव के बेटे अभिषेक यादव इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सैफई में हुई। उन्होंने मैनपुरी के जैन इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद इटावा के डिग्री कॉलेज से बीए किया और लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री प्राप्त की।

राजपाल यादव की राजनीति में नहीं थी रुचि

इसके बाद मेरठ की शुगर मिल में उनकी नौकरी लग गई, लेकिन नौकरी में मन नहीं लगा, इसलिए वापस इटावा आ गए। 1978 में वे सेंट्रल वेयरहाउस में अधीक्षक के पद पर तैनात हुए। 2006 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।राजपाल यादव की राजनीति में रुचि नहीं थी। उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा। हालांकि, उनकी पत्नी प्रेमलता यादव परिवार की पहली महिला थीं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा था। प्रेमलता यादव इटावा की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। राजपाल यादव के दो बेटे हैं- अभिषेक और आर्यन यादव। अभिषेक यादव दो बार से इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव चार भाई थे। राजपाल यादव मुलायम सिंह से छोटे और शिवपाल यादव से बड़े थे। 4 में से 3 भाइयों रतन यादव, मुलायम सिंह और राजपाल का निधन हो चुका है।

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता