,

पेट्रोल पंप पर धांय-धांय, फ्री तेल देने से मना किया तो बदमाश ने चला दी गोली

- Advertisement -
Ad imageAd image
पेट्रोल पंप पर धांय-धांय

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, पुलिस कर रही तलाश

  • ग्वालियर गाड़ी में पेट्रोल नहीं डालने पर चलाई गोली।
  • पेट्रोल पंप पर बाइक सवार 3 बदमाश युवको ने चलाई गोली।
  • पेट्रोल पंप पर लोडिंग वाहन लेकर खड़े तीसरे व्यक्ती के पैर में लगी गोली।
  • सीसीटीवी में घटना हुई कैद।
  • घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती।
  • पुलिस बदमाश युवको की तलाश में जुटी।
  • जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज रोड देर रात की घटना।

ग्वालियर: पेट्रोल पंप पर फ्री में पेट्रोल ना डालने पर अज्ञात तीन बाइक सवार बदमाशों ने राइफल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर मामला दर्ज कर फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है, दरअसल ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में आने वाले एबी रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर देर रात लगभग 12 बजे 3 बाइक सवार बदमाश पेट्रोल भरवाने पहुंचे और बदमाशों ने बाइक में फ्री में पेट्रोल डालने की मांग की। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी जब फ्री में पेट्रोल डालने से मना किया तो बदमाशों को ये बात नागवार गुजरी। एक बदमाश ने राइफल से पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दी फायरिंग में गोली पेट्रोल पंप पर डीजल डालने आए लोडिंग के गेट की चादर चीरते हुए चालक राकेश कुशवाह के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार तीनों बदमाश गाली देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोडिंग सवार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया । पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी के आधार पर चालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पुलिस ने सतर्कता से कैसी बचाई युवक की जान

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की