असमः खदान में फंसे 9 मजदूर, एक शव बरामद, नौसेना ने किया रेस्क्यू तेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

असम के दीमा हसाओं जिले के उमरंगसो में कोयला की खदान में सोमवार को 300 फीट गहरे खदान में अचानक पानी भर गया। उस वक्त खदान में 9 मजदूर मौजूद थे जो फंस गए। जिसके बाद बचाव दल ने मजदूरों को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद एक मजदूर का शव बरामद कर लिया है लेकिन अभी भी 8 मजदूर फंसे हुए है। जिसके बाद नौसेना ने कमान संभाल ली है। अब नौसेना मजदूरों को निकालने का प्रयास कर रही है।

रेस्क्यू अभियान में सीएम की नजर

सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि 21 पैरा गोताखोरों ने खदान से एक शव बरामद किया है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। वहीं एनडीआरएफ के कमांडेंट एन तिवारी ने बताया कि श्रमिकों को निकालने के लिए 24 घंटे काम चल रहा है। जल्द ही हम श्रमिकों तक पहुंच जाएंगे। अभी सेना की टीम यहां काम कर रही है। जल्द ही नौसैनिक भी यहां पहुंच जाएंगे।

एक युवक गिरफ्तारए मुकदमा दर्ज


मामले में असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच के लिए खान एवं खनिज ;विकास एवं विनियमनद्ध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह एक अवैध खदान लगती है। मामले के संबंध में पुनीश नुनिसा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मैंने माननीय केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डर से भी बात की। उनसे उमरंगसू में बचाव अभियान के लिए सहायता मांगी है। उन्होंने तुरंत कोल इंडिया मुख्यालय को निर्देश जारी किए हैं। इस मिशन में असम सरकार को पूर्ण सहयोग देने के लिए मैं उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

वाटरिंग पंप मंगाया जा रहा


खदान में भरे पानी को निकालने के लिए डी वाटरिंग पंप मंगाया गया है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि बचाव अभियान जोरों पर है। सेना और एनडीआरएफ के गोताखोर खदान में उतर चुके हैं। नौसेना के जवान मौके पर हैं और उनके बाद गोता लगाने की अंतिम तैयारियां कर रहे हैं। इस बीच एसडीआरएफ के डी.वाटरिंग पंप उमरंगशु से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। ओएनजीसी के डी.वाटरिंग पंप को कुंभीग्राम में एमआई.17 हेलीकॉप्टर पर लोड किया गया है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार