Death Threat : जम्मू-कश्मीर लोकेशन से भेजी गई धमकी, अभनपुर थाने में शिकायत दर्ज
Death Threat : राजधानी रायपुर से लगे धार्मिक स्थल माँ मातंगी दिव्य धाम से एक बड़ी और गंभीर घटना सामने आई है। धाम के पीठाधीश्वर प्रेमासाईं महाराज को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह धमकी व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से भेजी गई, जिसका लोकेशन जम्मू-कश्मीर बताया जा रहा है। घटना के बाद प्रेमासाईं महाराज ने तत्काल अभनपुर थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Death Threat : पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश में जुटी टीम
Death Threat : मामले की गंभीरता को देखते हुए अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिस नंबर से मैसेज भेजा गया है उसकी तकनीकी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

