Singrauli: बिजली कनेक्शन काटने पर हुआ विवाद, आरोपी ने लाठी से पीट-पीटकर कर दी हत्या; 24 घंटे में खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Singrauli

Report: Suresh panday

Singrauli सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। ग्राम सूदा में हुई इस सनसनीखेज वारदात का कारण मामूली बिजली विवाद निकला। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

Singrauli संदिग्ध हालत में मिला था भुनेश्वर का शव

मामला चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सूदा का है, जहाँ 24 अप्रैल को भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। शव मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम किया और बारीकी से साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस ने इस मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए त्वरित जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

Singrauli बिजली विवाद बना मौत का कारण

जांच और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के ही मुन्नालाल पनिका को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृतक भुनेश्वर बार-बार उसका बिजली कनेक्शन काट देता था, जिससे उनके बीच रंजिश पैदा हो गई थी। इसी विवाद के चलते 23 अप्रैल की रात आरोपी ने लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर भुनेश्वर की हत्या कर दी।

Singrauli आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने आरोपी मुन्नालाल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी लाठी बरामद कर ली है। चितरंगी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वारदात के महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस टीम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

Read this: LSG vs KKR: आज इकाना में भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर