Shri Ram Katha : प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर दी आयोजन की जानकारी
Shri Ram Katha : रायपुर के मोतीबाग स्थित मधुकर खेर स्मृति प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. अशोक हरिवंश और विशाल खंडेलवाल ने जानकारी दी कि 27 अप्रैल से 5 मई 2026 तक शिवरीनारायण में 9 दिवसीय भव्य Shri Ram Kathaका आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

Shri Ram Katha : स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में होगा आयोजन
Shri Ram Katha : यह दिव्य कथा तुलसी पीठाधीश्वर, पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगी। कथा का वाचन प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और भक्ति के संदेशों से जुड़ सकेंगे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
read more : Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

