Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ
Jewelry Shop Theft : कोरबा के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित निहारिका इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना शुक्रवार की है, जब तीन महिलाएं जेवर खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचीं। उन्होंने बड़ी ही चतुराई से दुकानदार को बातों में उलझाया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर मौके से फरार हो गईं। महिलाओं के जाने के बाद दुकान संचालक को चोरी का अंदेशा हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Jewelry Shop Theft : CCTV फुटेज से ट्रैक कर संबलपुर से पकड़े गए आरोपी
Jewelry Shop Theft : मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और दुकान में लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संबलपुर में दबिश दी और 3 महिलाओं सहित 2 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और सतर्कता के चलते इस ज्वेलरी शॉप चोरी मामले का जल्द खुलासा संभव हो पाया।
read more : Raipur Haj Kit Distribution : रायपुर में 815 हज यात्रियों को फर्स्टएड किट, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

