India Weather: देश में मौसम का डबल अटैक, उत्तर भारत में लू का कहर, 12 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-june-10/

India Weather: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर पूरी तरह अलग नजर आ रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में लगातार बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज 12 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जहां हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

India Weather: इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं।

India Weather: उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी

दूसरी ओर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित कई राज्यों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है।

India Weather: मध्य प्रदेश में भी बढ़ेगी गर्मी

मध्य प्रदेश में भी अगले तीन दिनों तक तेज गर्मी और लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और कई जिलों में दिन का पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। मौसम शुष्क रहने से लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।

India Weather: इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक लू का असर

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले दो दिनों तक लू का असर रहेगा। उत्तर प्रदेश में यह स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रह सकती है। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन दिनों तक, जबकि विदर्भ और छत्तीसगढ़ में चार दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा।

India Weather: दिल्ली में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी का असर और बढ़ने वाला है। दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो अगले दिन 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा, हालांकि 25 अप्रैल को हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं।

India Weather: पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर राज्यों में इस सप्ताह कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग दिनों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

India Weather: तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश

23 से 26 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 26 अप्रैल को असम और मेघालय में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

India Weather: पूर्वी भारत में भी सक्रिय रहेगा मौसम

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जिससे पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

India Weather: दक्षिण भारत और पश्चिमी राज्यों में भी बदलेगा मौसम

दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। वहीं महाराष्ट्र के कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

read also: Char Dham Yatra: 149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, जयकारों से गूंजा धाम; पूरी तरह शुरू हुई यात्रा

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की