By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस
छत्तीसगढ

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Abhishek Singh
Last updated: April 19, 2026 7:16 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Coal Mine Project : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत मदननगर ग्राम पंचायत में प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने ग्राम पंचायत की सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिससे मामला और गरमा गया है।

Contents
Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहरायाCoal Mine Project : सरपंच पर सर्वे में बाधा और हमले की कोशिश का आरोपCoal Mine Project : तीन गांवों में चल रहा था सर्वे कार्यCoal Mine Project : ग्रामीणों ने जताई जमीन और सुरक्षा को लेकर चिंताCoal Mine Project : नोटिस में पारंपरिक हथियारों का भी जिक्रCoal Mine Project : प्रशासन बनाम ग्रामीण ,टकराव की स्थिति
Coal Mine Project

Coal Mine Project : सरपंच पर सर्वे में बाधा और हमले की कोशिश का आरोप

जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि सरपंच और ग्रामीणों द्वारा भूमि सर्वेक्षण और निरीक्षण कार्य में बाधा डाली गई। साथ ही प्रशासनिक टीम पर हमले की कोशिश करने का भी उल्लेख किया गया है।यह सर्वेक्षण कार्य South Eastern Coalfields Limited (SECL) द्वारा प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना के तहत किया जा रहा था।

Coal Mine Project : तीन गांवों में चल रहा था सर्वे कार्य

जानकारी के अनुसार, मदननगर के साथ-साथ कनकनगर और जगन्नाथपुर गांवों में भूमि सर्वे और निरीक्षण की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान कई बार ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने की बात सामने आई है।

Coal Mine Project : ग्रामीणों ने जताई जमीन और सुरक्षा को लेकर चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी जमीन और गांव की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उनका आरोप है कि बिना सहमति के भूमि अधिग्रहण और सर्वेक्षण किया जा रहा है।हालात यह हैं कि गांव में लोग रात-दिन पहरा दे रहे हैं और बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।

Coal Mine Project : नोटिस में पारंपरिक हथियारों का भी जिक्र

प्रशासनिक नोटिस के अनुसार, निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया था। कुछ लोगों के पास कुल्हाड़ी, फरसा, तलवार, गुलेल और तीर-धनुष जैसे पारंपरिक हथियार होने की बात भी कही गई है।

Coal Mine Project : प्रशासन बनाम ग्रामीण ,टकराव की स्थिति

जहां एक ओर प्रशासन का कहना है कि सर्वेक्षण पूरी तरह सरकारी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं।इस पूरे मामले में अब प्रशासन और ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।

read more : Parshuram Krishna Lok MP : भव्य-दिव्य होगा ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक,’ सीएम डॉ. यादव बोले- यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य

TAGGED:chattisgarhCoal Mine ProjectHindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

CG TOP 10
छत्तीसगढ

CG TOP 10: मरवाही से दंतेवाड़ा तक दिनभर की हर बड़ी हलचल एक नजर में

By Isa Ahmad
22 जुलाई का पंचांग: गुप्त नवरात्रि की नवमी पर कब है शुभ मुहूर्त?
Pin Postधर्म-संस्कृति

Chanakya Niti for Husband Wife : चाणक्य नीति, पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत और मधुर बनाने वाले 10 अचूक जीवन मंत्र

By Swadesh News
22 जुलाई 2026 का पंचांग: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व
Pin Postधर्म-संस्कृति

22 July 2026 Aaj ka Panchang : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व

By Swadesh News
22 जुलाई 2026 का रोजगार राशिफल: नौकरी, करियर और बिजनेस में किस राशि की चमकेगी किस्मत?
Pin Postधर्म-संस्कृति

Career Horoscope 22 July 2026 : राशिफल, करियर, नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ किसे मिलेगा?

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?