By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मध्यकाल > Nari Shakti Vandan: महिलाओं को 33% आरक्षण, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम डॉ यादव का विशेष पत्र जारी
मध्यकाल

Nari Shakti Vandan: महिलाओं को 33% आरक्षण, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम डॉ यादव का विशेष पत्र जारी

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: April 14, 2026 3:47 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
3 Min Read
https://swadeshlive.com/nari-shakti-vandan-33-percent-women-reservation-cm-letter/
https://swadeshlive.com/nari-shakti-vandan-33-percent-women-reservation-cm-letter/
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Nari Shakti Vandan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम याने महिला आरक्षण कानून को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह कानून देश की महिलाओं को नीति-निर्माण में बड़ी भूमिका निभाने का अवसर देगा। इसी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखा और उसमें अधिनियम की महत्ता का उल्लेख किया। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए इसे देश के इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम बताया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कानून न केवल महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में मजबूत करेगा, बल्कि समाज में उनकी भूमिका को भी नई पहचान देगा।

Contents
Nari Shakti Vandan: पत्र में अधिनियम की महत्ता का किया उल्लेखNari Shakti Vandan: सभी राजनीतिक दल पहल का समर्थन करें- सीएम

Nari Shakti Vandan: पत्र में अधिनियम की महत्ता का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और भागीदारी को लेकर कई ठोस फैसले लिए गए हैं, जिनमें यह अधिनियम विशेष महत्व रखता है। उन्होंने इसे ‘नए भारत’ की सोच और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजनीति से परे जाकर मध्य प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखा और अधिनियम की महत्ता का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि 16 अप्रैल से देश की संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पूर्ण क्रियान्वयन को लेकर ऐतिहासिक चर्चा होने जा रही है। यह केवल एक विधायी प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक अवसर है जब हमारे लोकतंत्र को और अधिक समावेशी और सशक्त बनाने का एक महायज्ञ किया जा रहा है। आपको बता दें कि संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।

Nari Shakti Vandan: सभी राजनीतिक दल पहल का समर्थन करें- सीएम

सत्र के दौरान, महिलाओं के लिए 33 % आरक्षण का प्रस्ताव करने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को अनुमोदन के लिए पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर जोर दिया है। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 10 से 25 अप्रैल तक पखवाड़ा भी मना रही है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठें।

read also: Ambedkar Jayanti: सीएम डॉ. यादव ने आंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बोले- सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होना जरूरी

TAGGED:cm dr mohan yadavHindi NewsMP NewsNari Shakti Vandan ActTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?