मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का किया लोकार्पण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Shri Hemant Soren inaugurated the budget portal and mobile app.

मुख्यमंत्री सचिवालय
प्रेस विज्ञप्ति-331/2025
05 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का किया लोकार्पण, वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट निर्माण को लेकर विशेषज्ञ और आम जनता दे सकेंगे अपने सुझाव, सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वालों को किया जाएगा सम्मानित। मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के साथ आम जनता के हितों का संवर्धन करने करने वाले बजट निर्माण पर सरकार का है विशेष फ़ोकस। बजट 2025-26 में सभी सेक्टर और वर्ग के संतुलित विकास का विशेष ध्यान रखे जाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर।

यह अबुआ सरकार है । ऐसे में राज्य के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के साथ लोगों के कल्याण एवं हितों का संवर्धन करने वाला संतुलित बजट हो , इस पर हमारी सरकार का विशेष फोकस है। इसलिए वित्तीय वर्ष 2025 -26 के बजट को लेकर आपके सुझाव, राय और विचार हमारे लिए काफी मायने रखते हैं, ताकि आपके द्वारा प्राप्त होनेवाले बेहतर सुझावों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में जगह दे सकें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वर्ष 2025- 26 के बजट निर्माण को लेकर आम जनता के सुझाव /राय/विचार आमंत्रित करने हेतु अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का लोकार्पण करते हुए ये बातें कही।

सभी सेक्टर के संतुलित विकास का बजट में रखा जाएगा ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट ऐसा हो, जिसमें सभी सेक्टर का संतुलित विकास हो सके। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आगामी बजट में यहां की ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली अर्थव्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाए। इसके साथ राजस्व संग्रहण की दिशा में भी ठोस कदम उठाने से संबंधित प्रावधानों को भी बजट में जगह मिले ताकि विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा जाय।

सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले होंगे सम्मानित

विदित हो कि
“अबुआ बजट” पोर्टल एवं मोबाइल एप्प का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट को लेकर विशेषज्ञों तथा आम लोगों का सुझाव प्राप्त करना है , ताकि हमारी सरकार एक बेहतर और संतुलित बजट पेश कर सके । इस दिशा में बजट को लेकर जो भी सुझाव/ राय और विचार मिलेंगे, उनका विस्तृत एनालिसिस किया जाएगा ताकि राज्य के विकास एवं यहां की जनता के अनुकूल उन सुझावों को बजट में शामिल करने की दिशा में पहल कर सकें। इस कड़ी में तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। सुझाव देने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 तक है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री अमित कुमार, बजट पदाधिकारी श्री चंद्रभूषण प्रसाद, ओएसडी बजट श्री सत्यनारायण प्रसाद, एनआईसी के संयुक्त निदेशक श्री कुणाल आनंद एवं सहायक निदेशक श्री गौरव कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Haldwani में हाथी का हमला, टांडा रेंज के जंगल में 2 लोगों की मौत

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी के टांडा रेंज में लालकुआं से

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर में सुपारी देकर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स की जीत की लय तोड़ी

Edit by : Aanya Saran पंजाब किंग्स (PBKS) को मंगलवार को मुल्लनपुर

Pond Drowning Accident: सक्ती में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 6 वर्षीय जुड़वा बच्चियों की मौत

Pond Drowning Accident: नहाते समय खेलते-खेलते गहरे पानी में पहुंचीं मासूम बच्चियां

West Bengal चुनाव में सख्ती, हिंसा के डर से 7 सीटों पर NIA तैनात, सुरक्षा कड़ी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच चुनाव

Iran को रूस का खुला समर्थन, बोला- हम सब कुछ करने को तैयार

Iran: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब रूस

UAE का बड़ा फैसला, 1 मई से OPEC और OPEC+ से बाहर होगा देश

UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए

Trump on Germany: ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर ट्रंप का बड़ा बयान, जर्मनी पर साधा निशाना

Trump on Germany: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी को लेकर

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बस्तर में पास्टर की

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह