,

Omkareshwar : नर्मदा नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबी, मची चीख-पुकार; 10 लोग बचाए गए, 2 की हालत नाजुक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Omkareshwar 

Report: Lalit dubey

Omkareshwar  तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के नवीन घाट पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नर्मदा नदी की लहरों के बीच 10 श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अनियंत्रित होकर डूब गई। गनीमत रही कि वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और गोताखोरों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए सभी को पानी से बाहर निकाल लिया। हालांकि, इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

Omkareshwar कैसे हुआ हादसा: संतुलन बिगड़ने से पलटी नाव

जानकारी के अनुसार, नाव क्रमांक 225 (नाविक सतीश, पिता अमर सिंह) नवीन घाट के पास श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। इसी दौरान एक अन्य नाव के बेहद करीब से गुजरने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह डगमगाकर पानी में समा गई। नाव डूबते ही घाट पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने फौरन नदी में छलांग लगाकर सभी 10 लोगों को सुरक्षित तट तक पहुँचाया।

Omkareshwar झारखंड के श्रद्धालु थे सवार, हरियाणा के दो की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि नाव में सवार अधिकांश श्रद्धालु झारखंड के रहने वाले थे। रेस्क्यू के बाद सभी को तत्काल ओंकारेश्वर सिविल अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. रवि वर्मा ने बताया कि दो श्रद्धालुओं के फेफड़ों (Lungs) में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ये दोनों श्रद्धालु हरियाणा के बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र (खंडवा/इंदौर) रेफर किया गया है।

Omkareshwar प्रशासनिक अमला मौके पर, जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही नगर परिषद और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी ने अपनी टीम को घटनास्थल पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया और नाव संचालन के नियमों की जांच के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नाव पलटने के सटीक कारणों तथा नाविक की लापरवाही की जांच की जा रही है।

Read this: Khabar zara hatke: हवा में जन्मा ‘अनोखा यात्री’, फ्लाइट में गूंजी किलकारी, अब उलझा नागरिकता का रहस्य

Har Ghar Tiranga Campaign: कोटा में तिरंगा रैलियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

Har Ghar Tiranga Campaign: अलग-अलग ब्लॉकों में निकली तिरंगा रैलियां Har Ghar

Shekhpura Murder Case: मोबाइल मांगने पर डांट से भड़का खलासी, ट्रक चालक की हत्या का मामला सुलझा

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Shekhpura Murder Case शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र में 8

Bihia Station News: बिहिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुणे से लौट रहा था घर

Report: Neha gupta Bihia Station News भोजपुर जिले में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के

वनडे कप में Yuzvendra Chahal का जलवा, 7 मैचों में 15 विकेट; टीम इंडिया में वापसी की बढ़ी उम्मीद

Yuzvendra Chahal: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा

Iran US Tensions : ट्रंप का नया संकेत, ईरान पर सैन्य हमलों के बजाय आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति

by: vijay yadav Iran US Tensions : वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76 लाख की चोरी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार; 51 लाख की संपत्ति बरामद

Bigg Boss: अभिनेत्री और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी लोपामुद्रा राउत के मुंबई

Gold Silver में फिर जोरदार तेजी, एक हफ्ते में सोना 10 हजार और चांदी 20 हजार रुपये महंगी

Gold Silver: भारतीय सर्राफा बाजार से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX