,

Raipur Crime News: रायपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवती पर कमेंट का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला

Raipur Crime News

Raipur Crime News: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सेंट्रल जोन में दिनदहाड़े चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार, श्याम नगर स्थित दिव्या होटल के पास मोबाइल शॉप संचालक गोविन्द निचलानी पर कुछ बदमाशों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया।

Raipur Crime News: तेलीबांधा क्षेत्र में बढ़ता अपराध, सरेराह हमला कर आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि आरोपी युवती पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे, जिसका विरोध करना गोविन्द निचलानी को भारी पड़ गया। विरोध से नाराज बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। हमले में उसके सीने और जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

read also: Bhopal: अन्नदाताओं को उर्वरक सब्सिडी के लिए 41 हजार करोड़ मंजूर, CM यादव ने PM मोदी का जताया आभार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है।

Raipur Crime News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की तलाश जारी, घायल की हालत गंभीर

इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर सेंट्रल जोन में बढ़ते अपराध को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…