Chhattisgarh : पूर्व मुख्यमंत्री ने असम चुनावी हालात, पुलिस कार्रवाई और शिक्षा नीति पर भाजपा पर निशाना साधा
Chhattisgarh : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम दौरे और छत्तीसगढ़ के विभिन्न मामलों पर भाजपा को घेरते हुए तीखे बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि असम में जनता नए बदलाव की ओर बढ़ रही है और भाजपा के नेताओं के पास नया देने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।भूपेश ने खेड़ा के घर पुलिस जाने पर कहा कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद कार्रवाई जारी है। “हम शिकायत करें तो कोई कार्रवाई नहीं होती, लेकिन भाजपा की शिकायतों पर रातों-रात पुलिस दिल्ली चली जाती है,” उन्होंने कहा।

Chhattisgarh : हेमंता विश्वासर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिप्पणी करते हुए भूपेश ने कहा कि इसमें सार्वजनिक रूप से अपशब्द और गाली-गलौज का प्रयोग किया गया, लेकिन निर्वाचन आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।राज्यपाल द्वारा विधेयक पर हस्ताक्षर करने पर भूपेश ने रमन सिंह के कार्यकाल में भी इसी प्रकार मामला राष्ट्रपति के पास वापस गया था और सुप्रीम कोर्ट के मामलों के उदाहरण देते हुए समान न्याय की उम्मीद जताई।
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री से मुलाकात पर भूपेश ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए निर्धारित 1 करोड़ की राशि अभी तक नहीं मिली। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि राशि नहीं मिलने पर मिलने का कोई फायदा नहीं है।मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भूपेश ने कहा कि भाजपा के मानसिक दिवालियापन की यह चरम सीमा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सबसे साक्षर राज्य केरल है, और छत्तीसगढ़ में 10 हजार स्कूल बंद हो चुके हैं। भाजपा शासित राज्यों में पाठशाला बंद और शराब घर चालू हैं।

