Bhopal की लाइफलाइन बड़े तालाब के किनारों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

Report by: Anirudh

Bhopal: प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रशासन ने बड़े तालाब के किनारों से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन भदभदा मस्जिद के पास बनी अवैध दुकानें और मकानों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। प्रशासन के अनुसार, तालाब की सीमा में आने वाले निर्माण नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए थे।

Bhopal: एफटीएल के 50 मीटर दायरे में हटेंगे अतिक्रमण

कार्रवाई तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) से 50 मीटर के दायरे में की जा रही है। National Green Tribunal के निर्देशों के अनुसार, इस क्षेत्र में बने सभी अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा। प्रशासन ने अब तक कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के निर्माण शामिल हैं।

Bhopal: नोटिस के बाद लोगों ने खुद हटाना शुरू किया कब्जा

जिला प्रशासन पिछले दो महीनों से अतिक्रमण चिन्हित करने का काम कर रहा था। एसडीएम अर्चना शर्मा द्वारा नोटिस जारी होने के बाद कई लोगों ने स्वयं ही अपने निर्माण हटाने शुरू कर दिए। मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Bhopal: इन क्षेत्रों में होगी चरणबद्ध कार्रवाई

प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को चरणबद्ध तरीके से करने की योजना बनाई है। इसके तहत 10 अप्रैल को हलालपुरा में चिन्हित कब्जों पर कार्रवाई होगी, जबकि 11 अप्रैल को बैरागढ़ के काशियाना बंगले के पीछे अतिक्रमण हटाए जाएंगे। 12 और 13 अप्रैल को सेवनिया गोंड क्षेत्र में सरकारी और निजी जमीन से कब्जे हटाने का अभियान चलेगा।

Bhopal

इसके बाद 15 और 16 अप्रैल को बैरागढ़ में मकानों और मैरिज गार्डन सहित अन्य निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी। 17 अप्रैल को हुजूर तहसील में सरकारी भूमि पर कब्जे हटाए जाएंगे, जबकि 18 और 19 अप्रैल को टीटी नगर क्षेत्र में शेष अतिक्रमण हटाए जाएंगे। 20 अप्रैल को बैरागढ़ में बचा हुआ अतिक्रमण हटाया जाएगा और 21 अप्रैल को हुजूर तहसील में अंतिम कार्रवाई की जाएगी।

टीटी नगर सर्कल के गौरा गांव और बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा अतिक्रमण सामने आए हैं। इसके अलावा बैरागढ़ और बहेटा क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर निर्माण किए गए हैं।

Bhopal: वन विहार क्षेत्र में भी उठे सवाल

वन विहार नेशनल पार्क के पास भी सीमांकन के दौरान करीब 2.5 किलोमीटर क्षेत्र में 100 से ज्यादा पिलर लगाए जाने की बात सामने आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वेटलैंड नियमों का उल्लंघन हो सकता है।

Bhopal: मामला NGT तक पहुंच सकता है

पर्यावरणविदों का कहना है कि यह मामला गंभीर है और इसे आगे National Green Tribunal में उठाया जा सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: bjp 47th foundation day : शून्य से शिखर तक की यात्रा, भारतीय जनता पार्टी का सफरनामा

Encroachment Drive : अतिक्रमण कार्रवाई के बीच JCB लेकर नगर निगम पहुंचा युवक

Encroachment Drive : नगर निगम कार्यालय पहुंचकर युवक ने उठाए सवाल, कहा–

Summer Vacation : भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Summer Vacation : बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय से

Roadways Protest : सातवें दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना

Roadways Protest : लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष REPORT :

Bypass Land Dispute : खैरागढ़ बायपास पर भू-माफियाओं की नजर? अधूरी सड़क पर अवैध कब्जे के आरोप

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Bypass Land Dispute : वर्षों से अधूरी पड़ी बायपास

Deoria : हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं, तभी जनता जनार्दन हमें चुनती है: सीएम योगी

Deoria  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया

Police Encounter : डेरा लूटकांड के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Police Encounter : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग, दोनों आरोपियों

Yamunanagar Video : पुलिस चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Yamunanagar Video : ढाबे के बाहर पुलिस कार्रवाई पर हुआ हंगामा REPORT

Mahendragarh Encounter : पारदी गैंग के 7 बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार, दो घायल

Mahendragarh Encounter : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी आरोपी भी

School Controversy : हॉस्टल में CCTV,एक्सपायर्ड दूध और अवैध क्लिनिक का खुलासा

School Controversy : जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताएं REPORT : RAJIV

Plantation Drive : बढ़ती गर्मी के बीच पर्यावरण बचाने का संदेश

Plantation Drive : जन सेवक फाउंडेशन ने शुरू किया पौधारोपण अभियान REPORT