,

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पतियोरडीह में प्रधान शिक्षक सह सचिव संतोष मुर्मू पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है और बच्चों की पढ़ाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। शिक्षक अक्सर शराब पीकर विद्यालय आते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सोमवार को स्कूल में हालात इतने बिगड़े कि केवल 10 बच्चे ही उपस्थित थे।

Jamtara: मिड-डे मील और स्कूल व्यवस्था पर भी उठे सवाल

ग्रामीणों ने मिड-डे मील योजना में अनियमितता का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल की पूरी व्यवस्था चरमराई हुई है और बच्चों का भविष्य खतरे में है।

Jamtara: ग्रामीणों की मांग: जांच और सख्त कार्रवाई

इस मामले में सहायक शिक्षक सुनील मुर्मू ने भी शिकायत मिलने की पुष्टि की है। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर प्रशासन तक पहुंचाया है और जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन ने अभी इस मामले में जांच शुरू की है। फिलहाल मामला जांच के अधीन है, लेकिन सवाल यही है कि अगर शिक्षक ही लापरवाही करेंगे, तो बच्चों की पढ़ाई और उनका भविष्य कैसे सुरक्षित रह पाएगा।

read also: Nawada: टमाटर के नीचे छिपाकर लाई जा रही 1512 लीटर शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…