T20 Record : एशियाई बल्लेबाजों में नंबर 1
T20 Record : आईपीएल 2026 के पहले मैच में RCB के दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही कोहली टी20 क्रिकेट में एशियाई बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज Shoaib Malik का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

T20 Record : शोएब मलिक को पीछे छोड़ा
इस मैच से पहले विराट टी20 क्रिकेट में दूसरे एशियाई बल्लेबाज थे। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान ही उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शोएब मलिक ने अपने टी20 करियर में 13,571 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली ने इस मैच से पहले 13,543 रन बनाए थे। अब कोहली के रन बढ़कर 13,612 हो गए हैं।
T20 Record : टी20 इतिहास में छठे नंबर पर
विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ओवरऑल छठे नंबर पर हैं। इस सूची में टॉप पर क्रिस गेल हैं, इसके बाद कायरन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर का नाम शामिल है। कोहली अपने प्रदर्शन से टॉप-5 में भी पहुंच सकते हैं।
T20 Record : आईपीएल में 50+ रन की जीत की सबसे बड़ी पारी
इस मैच में विराट ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी जीत में जोड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने अब 42वीं बार 50+ रनों की पारी टीम की जीत में खेली, जबकि डेविड वॉर्नर ने यह कारनामा 41 बार किया था। विराट ने यह रिकॉर्ड 126वीं पारी में बनाया, जबकि वॉर्नर ने 79 पारियों में 41 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे।
T20 Record : IPL में सबसे सफल 50+ स्कोर (पारियां)
42 – विराट कोहली (126)*
41 – डेविड वॉर्नर (79)
34 – शिखर धवन (111)
32 – रोहित शर्मा (139)
28 – एबी डिविलियर्स (74)
read more : Bhopal : देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

