,

Water Supply Crisis: नई पाइप लाइन बनी मुसीबत, वार्ड 5 में गहराया पेयजल संकट

Water Supply Crisis

Water Supply Crisis: कोरिया जिले के नगर पंचायत पटना के वार्ड नंबर 5 सरनापारा में नई पाइप लाइन लोगों के लिए राहत की बजाय परेशानी का कारण बन गई है। पिछले एक महीने से पूरे वार्ड में पेयजल संकट गहराया हुआ है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, ग्राम पंचायत के समय बिछी पुरानी पाइप लाइन से नियमित और पर्याप्त पानी की आपूर्ति हो रही थी। लेकिन नगर पंचायत बनने के बाद नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया, जिसके चलते पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। लोगों का कहना है कि जब पहले से व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी, तो नई पाइप लाइन बिछाने की जरूरत ही क्यों पड़ी।

Water Supply Crisis: एक महीने से पानी के लिए परेशान वार्डवासी, पुरानी व्यवस्था थी बेहतर

नई पाइप लाइन के नाम पर लोगों से 2000 रुपये कनेक्शन शुल्क और 500 रुपये इंस्टॉलेशन शुल्क भी वसूला जा रहा है। इसके लिए सड़कों को खोदकर नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जबकि पानी अब भी पुराने जल जीवन मिशन के सोलर सिस्टम से ही सप्लाई किया जा रहा है। इस स्थिति ने लोगों के बीच नाराजगी और बढ़ा दी है।

read also: ‘Dhurandhar 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन

Water Supply Crisis: कनेक्शन शुल्क वसूली पर उठे सवाल, सीएमओ के जवाब से लोग नाराज

इस पूरे मामले में नगर पंचायत के सीएमओ का रवैया भी सवालों के घेरे में है। जब उनसे इस विषय में जानकारी ली गई तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि कोरोना काल से ही उन्हें मीडिया में बयान देने की अनुमति नहीं है। उनके इस गैर-जिम्मेदाराना जवाब से वार्डवासियों में और अधिक आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…