,

11 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, सीएम फडणवीस के सामने किया आत्मसमर्पण

11 Naxalites laid down arms, surrendered before CM Fadnavis

गढ़चिरौली से जोड़ने वाली सड़क पर 75 साल बस दौड़ी

मुम्बई: गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण किया, इससे पहले CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा की गढ़चिरौली का यह इलाका, जहां हम खड़े हैं, वहां पहले सड़क भी नहीं थी और माओवादियों का यहां पूरा दबदबा था, आज उस दबदबे को खत्म करते हुए हमने यहां 2 बड़ी चौकियां बनाई हैं और छत्तीसगढ़ से सीधे जुड़ने वाली सड़क और पुल का निर्माण किया है… 75 साल के बाद यहां के लोगों को राज्य परिवहन की बस देखने को मिलेगी, इसलिए मैं मानता हूं कि यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है। हमने कहा था कि गढ़चिरौली महाराष्ट्र का आखिरी जिला नहीं होगा, यह महाराष्ट्र का पहला जिला होगा और हमने इसकी शुरुआत कर दी है… CM देवेंद्र फडणवीस ने पेनगुंडा पुलिस सहायता केंद्र का दौरा किया और कहा की यह बहुत महत्वपूर्ण पुलिस स्टेशन है क्योंकि इस इलाके में माओवादियों का प्रभाव था और उसको खत्म करते हुए और नक्सलियों ने जो अपना स्मारक तैयार किए थे, उसको समाप्त करते हुए हमारी पुलिस ने यहां अपना आउटपोस्ट तैयार किया है और एक नया रास्ता भी खोल दिया है…