,

Jaipur में टीजेएसबी सहकारी बैंक की नई शाखा का 18 मार्च को होगा उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी शुभारंभ

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jaipur

Report by: Suman

Jaipur: देश के प्रमुख सहकारी बैंकों में शामिल TJSB Sahakari Bank Limited ने राजस्थान में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा की है। राजधानी जयपुर के वैशाली नगर स्थित चित्रकूट मार्ग पर यह शाखा शुरू की जाएगी। इसका उद्घाटन 18 मार्च 2026 को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री Diya Kumari करेंगी। इस अवसर पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री Gautam Kumar Dak विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

Jaipur: राजस्थान में पहली और देश की 165वीं शाखा

बैंक के अध्यक्ष Sharad Gangal ने बताया कि जयपुर में खुलने वाली यह शाखा राजस्थान की पहली और देशभर में बैंक की 165वीं शाखा होगी। इससे पहले बैंक महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में 160 से अधिक शाखाओं का संचालन कर रहा है। हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी बैंक ने अपनी नई शाखा शुरू की है।

Jaipur: देशव्यापी विस्तार में नया मील का पत्थर

जयपुर में नई शाखा का शुभारंभ बैंक के राष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे बैंक की पहुंच राजस्थान जैसे नए बाजार में बढ़ेगी और ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Jaipur: मजबूत वित्तीय स्थिति और भरोसेमंद सेवाएं

बैंक प्रबंधन के अनुसार, टीजेएसबी सहकारी बैंक ने वर्षों से वित्तीय अनुशासन और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के जरिए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वर्तमान में बैंक का सकल एनपीए लगभग 3.59% और शुद्ध एनपीए 0% है, जो इसकी मजबूत ऋण प्रबंधन प्रणाली को दर्शाता है।

Jaipur: व्यवसाय और जमा में निरंतर वृद्धि

31 मार्च 2025 तक बैंक की कुल जमा राशि लगभग 14,849 करोड़ रुपये और अग्रिम 8,825 करोड़ रुपये के आसपास रही है। वहीं कुल व्यवसाय 24,500 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है, जो ग्राहकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

read also: Egg expiry date: यूपी में अब हर अंडे पर होगी एक्सपायरी डेट की मुहर, 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई