by: vijay nandan
Election Breaking : नई दिल्ली, भारत में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। Election Commission of India ने रविवार को Assam, Kerala, Puducherry, Tamil Nadu और West Bengal में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। इन राज्यों में मतदान अप्रैल में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को कराई जाएगी।

Election Breaking : घोषित कार्यक्रम के अनुसार, तमिलनाडु में सभी सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे, जहां पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। वहीं केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा।
Election Breaking : मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ने बताया कि इन पांचों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल मिलाकर लगभग 17.4 करोड़ मतदाता हैं और कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में चुनाव प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने कई नए कदम उठाए हैं।
Election Breaking : उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के जरिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि मतदाता सूची में केवल पात्र लोगों के नाम ही शामिल हों। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर भी नई व्यवस्था लागू की गई है। मतदाताओं को अपना मोबाइल फोन मतदान केंद्र के बाहर जमा करना होगा और मतदान के बाद ही वापस ले सकेंगे।
Election Breaking : चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही इन सभी राज्यों में आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पिछली बार वर्ष 2021 में इन राज्यों के चुनाव की घोषणा 26 फरवरी को की गई थी। उस समय पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुआ था, जबकि असम में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान कराया गया था।
गौरतलब है कि इन पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई महीने में समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले नई सरकारों के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

