,

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Yamunotri

Report by: Vinit Kanswal

Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक कचरे को नियंत्रित करने के लिए यमुनोत्री धाम में पानी की प्लास्टिक बोतलों पर ₹10 की बारकोड प्रणाली लागू की गई थी। इस व्यवस्था के तहत दुकानदारों को बोतलों पर बारकोड लगाना था और यात्रियों से ₹10 अतिरिक्त वसूलना था। खाली बोतल लौटाने पर यह राशि वापस की जानी थी।

Yamunotri: बारकोड व्यवस्था के बावजूद प्लास्टिक बोतलें फेंकी जा रही हैं

Yamunotri

हालांकि पिछले यात्रा सीजन के बाद भी यमुनोत्री धाम और पैदल मार्गों पर बड़ी संख्या में खाली प्लास्टिक बोतलें पड़ी हुई हैं, जिन पर बारकोड अब भी लगे हैं। इससे व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।

Yamunotri: स्थानीय लोगों और व्यापारियों का अनुभव

स्थानीय लोग और व्यापारी बताते हैं कि यात्रा के दौरान उन्हें बारकोड खरीदने के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन खाली बोतलों के संग्रह की व्यवस्था प्रभावी नहीं थी। कलेक्शन सेंटरों की कमी के कारण कई यात्रियों ने बोतलों को वापस नहीं किया और उन्हें रास्तों में फेंक दिया।

Yamunotri: सफाई और पर्यावरण पर असर

यमुनोत्री मार्ग पर जगह-जगह प्लास्टिक बोतलों का अंबार देखा जा सकता है। धाम के तीर्थ प्रोहित प्रदीप उनियाल ने बताया कि पिछले साल तीर्थ यात्रियों से प्लास्टिक बोतलें जमा नहीं हो पाईं, जिससे जंगलों और रास्तों में बोतलें फैल गईं। नई यात्रा सीजन के शुरू होने से पहले इनकी सफाई अब तक पूरी नहीं हो पाई है।

read also: Mussoorie के पास नौथा गांव में सीवरेज संकट, ग्रामीणों का जताई नाराजगी

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…