Kidnapping Attempt : थाने के पास अपहरण की कोशिश से हड़कंप
Kidnapping Attempt : झारखंड के बोकारो में 10वीं के एक छात्र के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यह घटना थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

Kidnapping Attempt : ट्यूशन से लौटते समय बनाया निशाना
मामला चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। काला पत्थर नगर निगम सोसायटी निवासी संजीव कुमार सिन्हा ने अपने बेटे सर्वज्ञ सिन्हा के अपहरण की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम सर्वज्ञ ट्यूशन के लिए दारकु नगर गया था और लौटते समय ऑटो से घर आ रहा था।
Kidnapping Attempt : स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने किया हमला
जैसे ही छात्र थाना से करीब 100 मीटर दूर ऑटो से उतरा, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो वहां आकर रुकी। उसमें सवार बदमाशों ने छात्र को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की।
Kidnapping Attempt : छात्र की सूझबूझ से बची जान
पीड़ित छात्र ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों के चंगुल से खुद को छुड़ा लिया और शोर मचाते हुए घर की ओर भाग गया। छात्र का आरोप है कि बदमाशों ने उसे पकड़कर इंजेक्शन लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन उसके विरोध के चलते वे भागने पर मजबूर हो गए।
Kidnapping Attempt : पुलिस में दर्ज हुआ मामला
घर पहुंचकर छात्र ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई और थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
Kidnapping Attempt : पुलिस पर उठे सवाल
थाने के इतने करीब इस तरह की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Kidnapping Attempt : परिवार में दहशत, कार्रवाई की मांग
पीड़ित छात्र के पिता संजीव कुमार सिन्हा ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।
read more : Municipal Corporation Congress Protest : कोरबा नगर निगम की आम सभा से पहले कांग्रेस पार्षदों का हवन-पूजन, महिला आरक्षण को लेकर सरकार पर साधा निशाना

