PCC Chief Deepak Baij Statement : अंबिकापुर की घटना को लेकर गंभीर आरोप
PCC Chief Deepak Baij Statement : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अंबिकापुर के सीतापुर में 24 अप्रैल को हुई कथित घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी से लौट रही चार बच्चियों के साथ अत्याचार की खबरें सामने आई हैं।

PCC Chief Deepak Baij Statement : महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी और पिछड़े समाज की बच्चियों के साथ लगातार गंभीर घटनाएं हो रही हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था कमजोर है और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
PCC Chief Deepak Baij Statement : सरकार की कार्यशैली पर निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं से जुड़े मामलों में गंभीर नहीं है और कई मामलों में FIR दर्ज करने में भी देरी या आनाकानी की जा रही है।
PCC Chief Deepak Baij Statement : वित्तीय स्थिति और पेंशन को लेकर आरोप
दीपक बैज ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पेंशनधारियों और जरूरतमंदों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार है जब निराश्रितों को समय पर सहायता राशि नहीं दी जा रही है।
PCC Chief Deepak Baij Statement : धान खरीदी और भंडारण पर सवाल
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खरीदे गए करीब 20 लाख मीट्रिक टन धान का सही प्रबंधन नहीं किया गया है। बैज ने आरोप लगाया कि धान खुले में रखा गया है और सरकार गलत नीति के कारण आर्थिक नुकसान उठा रही है।
PCC Chief Deepak Baij Statement : सुशासन तिहार पर टिप्पणी
सुशासन तिहार को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजस्व और अन्य विभागों में आवेदन लंबित हैं। अगर सरकार वास्तव में बेहतर काम कर रही होती तो ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत नहीं पड़ती।
PCC Chief Deepak Baij Statement : पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
दीपक बैज ने पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर असमंजस की स्थिति में होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की जा रही है, जबकि सरकार के ही मंत्री पेपर लीक से इनकार कर रहे हैं।
PCC Chief Deepak Baij Statement : धर्मांतरण जांच पर भी टिप्पणी
उन्होंने कहा कि यदि सरकार फंडिंग की जांच की बात कर रही है तो सभी संबंधित संस्थानों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी संगठन से जुड़े हों।
PCC Chief Deepak Baij Statement : बोर्ड परीक्षा परिणाम पर दी शुभकामनाएं
अंत में उन्होंने प्रदेश के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों को शुभकामनाएं और बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
read more : Gariaband 12th Topper : गरियाबंद की बेटी महक सचदेवा ने 12वीं में लहराया परचम, 97% के साथ प्रदेश में 7वां स्थान

