,

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित भारत सेवा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने ओडिशा के संत बाबा वीरेंद्र कुमार और बाबा वासुदेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संतों से आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।

CM Vishnu Deo Sai: भारत सेवा आश्रम पहुंचकर बाबा वीरेंद्र कुमार और बाबा वासुदेव से मिले मुख्यमंत्री, कहा– भारत ऋषि-मुनियों का देश

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है और यहां की संत परंपरा समाज को मार्गदर्शन देती आई है। उन्होंने बताया कि अलिकमहिमा एक धार्मिक संस्था है, जिसके गुरु बाबा वीरेंद्र कुमार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शुरू से ही इस संस्था से जुड़े रहे हैं और ओडिशा में इसका आश्रम भी स्थित है। उन्होंने कहा कि बाबा वीरेंद्र कुमार मानव समाज के हित के लिए कठोर तपस्या कर रहे हैं और उनका छत्तीसगढ़ आगमन प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि समाज को सही दिशा देने में संतों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

CM Vishnu Deo Sai: T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बोले साय– खिलाड़ियों ने देश का नाम फिर किया रोशन

वहीं T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप जीतकर एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है।

READ ALSO: Lok Sabha Budget Session: संसद का बजट सत्र शुरू, स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत से देशवासियों में खुशी का माहौल है और यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…