,

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raipur

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लालपुर स्थित शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम शुरू कर दी है। निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई है।

Raipur: शासकीय जमीन पर चल रही थीं निजी दुकानें

जानकारी के अनुसार, शासकीय भूमि पर लगभग 9 से 10 निजी दुकानें संचालित की जा रही थीं। इसके अलावा एक अवैध बिल्डिंग में पीजी (पेयिंग गेस्ट) भी चल रहा था।

Raipur

निगम की टीम द्वारा पूरे भवन को खाली कराया जा रहा है और अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया जारी है।

Raipur: भारी पुलिस बल तैनात

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस दल-बल के साथ नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद है।

Raipur: 10 जोन की टीमें और बुलडोजर मौके पर

रायपुर नगर निगम के 10 जोन की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इसके साथ ही निगम का उड़नदस्ता और बुलडोजर भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

read also: Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी