,

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korea

Report by: Chnadrakant Pargir

Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सावारावा पटेलपारा में उस समय सनसनी फैल गई जब 37 वर्षीय संतोष केवट का शव एक कुएं में मिला। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

Korea: ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Korea

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर पंचनामा तैयार किया और प्रारंभिक कार्रवाई शुरू की।

Korea: पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Korea: हत्या की आशंका, जांच जारी

स्थानीय स्तर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

read also: Child labor: पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया? गौरेला के स्कूल में बच्चों से जंगल से लकड़ियाँ ढुलवाने का वीडियो वायरल