MP: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें (MP Top 10)

MP: 1. होली पर MP में बदलेगा मौसम का मिजाज
प्रदेश में नए वेदर सिस्टम के असर से होली पर कई इलाकों में मावठा गिरने के आसार हैं। चक्रवात और ट्रफ लाइन की वजह से बादल छाए रह सकते हैं।

2. इंदौर में 60 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड निकला भतीजा
इंदौर में बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है। 60 लाख रुपए की नकदी और गहनों की चोरी में भतीजा ही साजिशकर्ता निकला। हिस्सा न मिलने पर साथी माल लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम राजस्थान तक पहुंची, लेकिन खाली हाथ लौटी।

3. 6 कॉन्स्टेबल की रील पर नोटिस
‘शक्ल अच्छी नहीं तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है’ जैसे डायलॉग पर रील बनाने वाले 6 पुलिस कॉन्स्टेबल को नोटिस जारी किया गया है। वर्दी में वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की।

4. भोपाल के बड़ा तालाब किनारे 153 अवैध झुग्गियां चिन्हित
भोपाल के बड़ा तालाब से 50 मीटर दायरे में 153 अवैध झुग्गियां और निर्माण सूचीबद्ध किए गए हैं। खानूगांव क्षेत्र में 15 सरकारी जमीनों पर कब्जा भी मिला है।

MP: 5. इंदौर में खतरनाक सिलेंडर से अफरा-तफरी
इंदौर में पानी से भरे ड्रम में खतरनाक सिलेंडर डालने से एक घंटे तक हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। इंडस्ट्रियल सेफ्टी विभाग भी जांच करेगा।

6. प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का रिजल्ट जारी
प्रदेश में 11,978 पदों के लिए हुई प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। MP के 11 शहरों में एक लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

7. बालिकाओं को लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन
14-15 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। आज से प्रदेश में इसकी शुरुआत की गई।

8. कूनो में आएंगे 9 चीते
श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में आज बोत्सवाना से 9 चीते लाए जाएंगे। हाल ही में चीता गामिनी ने 4 शावकों को जन्म दिया था, जिससे संख्या और बढ़ेगी।

9. टीकमगढ़ में हेडमास्टर गिरफ्तार
टीकमगढ़ में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में एक हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया। मामले ने शिक्षा विभाग को झकझोर दिया है।

MP: 10. बच्चा चोर की अफवाह पर युवक की पिटाई
बच्चा चोर की अफवाह फैलते ही भीड़ ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया। तलाशी में उसके पास स्प्रे और रूमाल मिले हैं।

read also: Horoscope: 28-02-26

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार