Pilibhit : अस्पताल के बाहर खड़ी कार बनी आग का गोला, अस्पताल कर्मियों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pilibhit

रिपोर्टर: निज़ाम अली

Pilibhit जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शारदा हॉस्पिटल के बाहर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग की लपटों से घिर गई।

अज्ञात कारणों से भड़की आग

Pilibhit जानकारी के अनुसार, कार शारदा हॉस्पिटल के मुख्य गेट के पास खड़ी थी। अचानक कार के इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शुरुआती तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। भीड़भाड़ वाला इलाका और अस्पताल के पास घटना होने के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

अस्पताल कर्मचारियों ने दिखाया साहस

Pilibhit जैसे ही अस्पताल के भीतर मौजूद कर्मचारियों को आग लगने की सूचना मिली, वे तुरंत हरकत में आ गए। कर्मचारियों ने बिना देरी किए अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) को निकाला और आग बुझाने के काम में जुट गए। अस्पताल कर्मियों और वहां मौजूद अन्य लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बड़ा हादसा टला, जाँच में जुटी पुलिस

Pilibhit जिस वक्त कार में आग लगी, आसपास अन्य वाहन भी खड़े थे और अस्पताल में मरीजों का आना-जाना जारी था। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा धमाका या अन्य वाहनों में आग फैलने से बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना की सूचना पाकर थाना सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुँची। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कार किसकी थी और आग लगने की असली वजह क्या रही।

Read this: Mirzapur मिर्ज़ापुर मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गो-तस्कर मेहंदी हसन गिरफ्तार, पैर में लगी गोली