,

Anti Naxal Operation: बीजापुर में पुलिस-माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Anti-Naxal Operation: Police-Maoist encounter in Bijapur, two Naxals killed

Anti Naxal Operation: इंद्रावती नदी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़

Anti Naxal Operation: बीजापुर जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ इंद्रावती नदी क्षेत्र के जैगुर-डोडुम के घने जंगलों में सर्चिंग अभियान के दौरान हुई।

Anti Naxal Operation

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जांगला क्षेत्रांतर्गत जैगुर-डोडुम इलाके में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सशस्त्र माओवादी कैडरों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिली थी। इसके आधार पर 25 फरवरी 2026 की शाम DRG टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई।

Anti Naxal Operation: दो इनामी एरिया कमेटी सदस्य मारे गए, भारी मात्रा में हथियार बरामद

मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की पहचान ACM हिचामी मडडा और ACM मनकी पोड़ियम के रूप में की गई है। दोनों भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सदस्य थे और प्रत्येक पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने 1 SLR राइफल, 3 मैग्जीन और 55 राउंड, 1 INSAS राइफल, 3 मैग्जीन और 19 राउंड, 1 नग 12 बोर बंदूक, 2 सेल, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 देशी हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर, स्कैनर बैटरी, मैकेनिज्म, दवाइयां, पाउच एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है।

READ ALSO: Invest MP Initiative: एमपी में निवेश संभावनाओं पर होगा इंटरैक्टिव सेशन, CM डॉ. यादव करेंगे उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद

पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है और इसे बड़ी सफलता बताया जा रहा है।

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को