,

Love Jihad case Bpl : भोपाल में दुष्कर्म-धर्मांतरण मामले पर विधायक शर्मा का सख्त बयान, मास्टर प्लान को लेकर भी बोले

Love Jihad case Bpl

Love Jihad case Bpl : भोपाल में दुष्कर्म और कथित धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के मामले को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई और कठोर कानून बनाने की मांग की है।

विधायक शर्मा ने कहा कि ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने न्यायपालिका से अपील करते हुए कहा कि गंभीर अपराधों के आरोपियों को आसानी से जमानत नहीं मिलनी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों को बहला-फुसलाकर ब्लैकमेल करने, गलत गतिविधियों में धकेलने और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने जैसे मामलों पर सरकार को सख्त रुख अपनाना चाहिए।

Love Jihad case Bpl : भोपाल का मास्टर प्लान मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के अनुरूप जारी होगा

भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर बुधवार को विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने विधानसभा भवन में पत्रकारों से चर्चा कर मेट्रोपोलिटन सिटी के मास्टर प्लान पर उन्होंने कहा कि हमारा मास्टर प्लान तैयार है, उसके लिए हमारी पूरी योजना भी तैयार है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस संबंध में सारी जानकारी बताई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर आदि हमारे महानगर हैं, उनके समग्र विकास की योजना तैयार की है। भोपाल, इंदौर तो हमारे मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में तैयार किए गए हैं। इसलिए जो मास्टर प्लान हम बना रहे हैं, उसमें मंडीदीप, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन आदि क्षेत्रों का भला कैसे हो, इसकी योजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि -कुल मिलाकर हम भोपाल को महानगरीय रूप में विकसित करने की योजना बना रहे हैं। ऐसा महानगर जिसमें चारों तरफ से उद्योग लगे हों, रोजगार हों, मेडिकल हब हो, एजुकेशन हब हो और बाहर से आने वाले नागरिक को मेट्रो से लेकर तमाम मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर को मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है।

भोपाल के मास्टर प्लान में आसपास के क्षेत्रों — मंडीदीप, सीहोर, राजगढ़, विदिशा और रायसेन — के समग्र विकास पर भी विचार किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य महानगरीय दृष्टिकोण से क्षेत्रीय विकास करना है, ताकि राजधानी के आसपास के जिलों में भी बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Love Jihad case Bpl : क्या होगा फायदा

भोपाल पर बढ़ते दबाव में कमी
आसपास के जिलों में रोजगार और निवेश के अवसर
बेहतर परिवहन और शहरी सुविधाएं
क्षेत्रीय संतुलित विकास को बढ़ावा

मध्य प्रदेश सरकार की विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार इस साल भोपाल में कुल लगभग 7 मामले ‘लव जिहाद’ या धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत दर्ज किए गए हैं। इनमें धर्मांतरण, जबरन दबाव व संबंधित आरोप शामिल हैं। यह आंकड़ा पुलिस रिकॉर्ड व विधायी उत्तर के आधार पर बताया गया है, जिसमें भोपाल जिला अकेले लगभग 7 दर्ज मामलों में शामिल है।

Love Jihad case Bpl : भोपाल में प्रमुख घटना-वार FIR

  1. बागसेवनिया ‘रैकेट’ मामला — बहनों का गिरोह
    भोपाल के बागसेवनिया इलाके में दो बहनों (अमरीन-आफरीन) और साथी के खिलाफ धर्मांतरण, दुष्कर्म तथा देह व्यापार-जाल का मामला सामने आया।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।

  1. इसी गिरोह पर अलग-अलग आरोप

आरोप है कि युवतियों को छोट कपड़े पहनाकर, नशीला पदार्थ दे कर उनके साथ शोषण व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता रहा।

इस मामले में 3 आरोपियों गिरफ्तारी और अन्य की तलाश जारी है।

  1. ब्यूटीशियन के साथ कथित हनीट्रैप व धर्म परिवर्तन दबाव

एक 21-साल की ब्यूटीशियन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसे नशीला पदार्थ देकर शोषण व धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया गया। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज किया है।

read more MP Railway Development: MP को मिली नई ट्रेन की सौगात, फ्रेट कॉरिडोर पर चर्चा के लिए भोपाल आएंगे रेल मंत्री

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…