MP Women Budget: महिला सशक्तिकरण पर बड़ा फोकस, ‘लाड़ली’ योजनाओं में हजारों करोड़ का प्रावधान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Women Budget

MP Women Budget: मोहन यादव सरकार ने इस बार के बजट में महिला सशक्तिकरण और नारी कल्याण को केंद्र में रखा है। सरकार ने साफ कहा है कि वह ‘संकट को समाधान’ और ‘असंभव को संभव’ में बदलने वाली सरकार है, जिसने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रभावी योजनाएं लागू की हैं। इसकेन तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 23 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।

MP Women Budget: लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 8,801 करोड़

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए बजट में 8,801 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2007 से संचालित इस योजना को 2022-23 से 2.0 स्वरूप में लागू किया गया है। अब तक 52 लाख 29 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है, जबकि 14 लाख 12 हजार बालिकाओं को छात्रवृत्ति दी गई है। इस वित्तीय वर्ष के लिए 1,801 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान प्रस्तावित है।

MP Women Budget: लाड़ली बहना योजना, 23,882 करोड़ का बड़ा आवंटन

MP Women Budget

लाड़ली बहना योजना के तहत वर्तमान में लगभग 1 करोड़ 25 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं। सरकार ने महिलाओं को मिलने वाली मासिक राशि 1,250 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दी है। इस योजना के लिए बजट में 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

MP Women Budget: आंगनबाड़ी और पोषण अभियान को मजबूती

प्रदेश में 2,949 आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण और 31,425 भवनों में विद्युत व्यवस्था की स्वीकृति दी गई है। 24,662 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिनमें LED टीवी, वॉटर प्यूरिफायर, खिलौने, पोषण वाटिका और रेन वाटर हार्वेस्टिंग शामिल हैं। वहीं, पोषण 2.0 के तहत मातृ पोषण, नवजात और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

MP Women Budget: ‘यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना’: 80 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा दूध

नई प्रस्तावित यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के तहत कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को टेट्रा पैक में दूध उपलब्ध कराया जाएगा। वर्ष 2026-27 में 80 लाख विद्यार्थियों को दूध पैकेट वितरित करने का लक्ष्य है। अगले पांच वर्षों में इस योजना का आकार 6,600 करोड़ रुपये का होगा, जिसमें इस बजट में 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

MP Women Budget: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 386 करोड़

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत अब तक 51 लाख 76 हजार हितग्राहियों का पंजीयन किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 210 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि आगामी वर्ष के लिए 386 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है।

MP Women Budget: नारी कल्याण पर कुल

सरकार ने महिला और बाल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 1,27,555 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। सरकार का दावा है कि यह बजट महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

Read also: MP Education Budget: स्कूल सुधार से लेकर 986 करोड़ छात्रवृत्ति तक बड़ी सौगात, 7.95 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

Bhopal: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं

Theft Case: गरियाबंद में चोरी की बड़ी वारदात, अज्ञात चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना

Theft Case: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा गांव में

H-1B Visa: जेडी वेंस का सख्त बयान, प्रवासियों को दी अमेरिका को प्राथमिकता देने की नसीहत

H-1B Visa: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीजा व्यवस्था पर

US-Iran Talks: 2 दिन में इस्लामाबाद में हो सकती है अमेरिका- ईरान की दूसरी वार्ता, ट्रंप ने दिए संकेत

US-Iran Talks: अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार

Modi-Trump Call: होर्मुज जलडमरूमध्य पर की चर्चा, ऊर्जा सेक्टर में भी भारत-अमेरिका के बीच जल्द बड़ी डील के मिले संकेत

Modi-Trump Call: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

Bhopal: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं

Dr Ambedkar और RSS संबंधों पर भोपाल में विशेष व्याख्यान, सामाजिक समरसता पर दिया जोर

Dr Ambedkar: भोपाल में विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा डॉ. भीमराव रामजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. वेदांता पावर प्लांट में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. MP बोर्ड रिजल्ट आज

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 15 अप्रैल 2026, बुधवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में