,

Gwalior : बीच सड़क पर स्टंटबाजी, 5 गाड़ियों में सवार युवकों ने फूलबाग रोड पर मचाया हुड़दंग

Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior : ग्वालियर में युवाओं द्वारा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवाओं की एक टोली शहर की व्यस्ततम सड़कों पर राहगीरों की जान जोखिम में डालकर ‘रौब’ गांठ रही है।

विंडो से लटके युवक और ‘पुलिस’ लिखी गाड़ी: बेखौफ दिखा हुड़दंग

Gwalior यह पूरी घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक फूलबाग रोड की है। वायरल वीडियो में पांच फोर-व्हीलर गाड़ियां एक साथ फर्राटा भरती नजर आ रही हैं। इन वाहनों में सवार युवक खिड़कियों से बाहर लटके हुए थे, जबकि कुछ गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट कर रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक वाहन पर ‘पुलिस’ भी लिखा हुआ था। आसपास से अन्य वाहन गुजर रहे थे, लेकिन इन युवकों को न तो अपनी जान की परवाह थी और न ही दूसरों की सुरक्षा की।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, राहगीर ने मोबाइल में किया कैद

Gwalior इन युवकों का यह रील बनाने और धौंस दिखाने का अंदाज एक बाइक सवार ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में युवकों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किया गया, यह तेजी से वायरल हो गया। नेटिज़न्स ने पुलिस प्रशासन को टैग करते हुए इन रईसजादों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की रडार पर स्टंटबाज: झांसी रोड ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की जांच

Gwalior मामला संज्ञान में आते ही ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस एक्टिव हो गई है। यह पूरा घटनाक्रम झांसी रोड ट्रैफिक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर सभी पांचों वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों की पहचान की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस का स्पष्ट कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सड़क पर अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही इन पर भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Jashpur में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, 2 युवक घायल

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…