,

देश की पहली रैपिड ट्रेन का शुभारंभ रविवार को, मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

गाजियाबाद: देश ही पहली रेपिड ट्रेन नमो भारत रविवार से शुरू होने जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहिबाबाद से आनंद विहार स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोतवाली, मधुबन, बापूधाम, लिंग रोड, इंदिरापुरम, सिहानी गेट और कौशांबी थाना क्षेत्रों में ट्रेन ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

भारत की पहली रैपिड ट्रेन है नमो भारत
बता दें कि नमो भारत देश की पहली रेपिड ट्रेन है। फिलहाल इसको साहिबाबाद से आनंद विहार स्टेशन तक चलाया जाएगा। धीरे-धीरे इसके विस्तार की योजना बनाई जा रही है। यह ट्रेन सेमी फास्ट ट्रेन है। बता दें कि नमो भारत ट्रेनें भारत की भविष्य की क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट प्रणाली का हिस्सा हैं, जो आधुनिकए हाई.स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं। स्मार्ट टिकटिंग, आरामदायक सीटिंग और बेहतर सुरक्षा प्रणालियों जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस इन ट्रेनों का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में यातायात की भीड़ और प्रदूषण को कम करते हुए एक सहज यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर के रूट पर चलेगी ट्रेन
30,274 करोड़ रुपये की परियोजना का पूरा गलियारा 82 किलोमीटर लंबा होगा और दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से मेरठ के मोदीपुरम तक फैला होगा। मेल एक्सप्रेस ट्रेन में मेरठ और दिल्ली के बीच डेढ़ घंटे और लोकल ट्रेन में दो घंटे का समय लगता हैए लेकिन आरआरटीएस में केवल 55.60 मिनट लगेंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट को जून 2025 में पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि इस परियोजना की आधारशिला पीएम मोदी ने 8 मार्च, 2019 को रखी थी।

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…