UP Budget Highlights: CM योगी ने ‘योगी की पाती’ में पेश किया यूपी का बजट 2026-27, नवाचार और विकास को दी प्राथमिकताएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Yogi development model

By: Vandana Rawat

UP Budget Highlights: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए ‘योगी की पाती’ लिखी, जो बजट 2026-27 पर आधारित है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बजट बताया और कहा कि यह बजट प्रदेश के नवाचार और विकास को नई दिशा देगा।

UP Budget Highlights: नौ वर्षों की नवनिर्माण यात्रा

सीएम ने कहा कि नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा सतत प्रगति पथ पर रही है और लगातार गतिशील रही है। इस बजट के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, अन्नदाताओं और गरीबों की आकांक्षाओं की पूर्ति की जाएगी।

UP Budget Highlights: 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्टेट डेटा अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। बजट में टेक्नोलॉजी और AI को लेकर भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

UP Budget Highlights

AI मिशन और डेटा लैब

बजट में AI मिशन, AI डेटा लैब और डेटा सेंटर क्लस्टर को शामिल किया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश को वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

UP Budget Highlights: युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण

‘टेक युवा-समर्थ युवा’ योजना के तहत 25 लाख युवाओं को नई तकनीक में प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे प्रदेश में कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

MSME, ODOP और स्टार्टअप को प्रोत्साहन

सीएम ने कहा कि MSME, ODOP और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह बजट यूपी को निवेश डेस्टिनेशन और रोजगार सृजक के रूप में स्थापित करेगा।

UP Budget Highlights: महिला उद्यमिता और छात्रावास

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महिला उत्पाद विपरण योजना, क्रेडिट कार्ड योजना और श्रमजीवी छात्रावास जैसी योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं।

खेल और प्रतिभा विकास

मंडल मुख्यालय में खुलने वाले स्पोर्ट्स कॉलेज के माध्यम से कॉमनवेल्थ और ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को निखारा जाएगा।

UP Budget Highlights: वित्तीय प्रबंधन और विकास

सीएम ने बताया कि 9 वर्षों में बिना टैक्स बढ़ाए सतत विकास करना सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है। 9.12 लाख करोड़ के इस बजट में प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का प्रयास किया गया है।

युवाओं के सपनों को साकार करना

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार युवाओं के सपनों को आकार दे रही है और उन्हें संसाधन उपलब्ध करवा रही है। युवा ऊर्जा, नवाचार और क्षमता के साथ प्रदेश के विकास को गति देंगे।

UP Budget Highlights: उद्यमशीलता और तकनीकी आत्मसात

सीएम ने सभी युवाओं से अपील की कि वे उभरती तकनीकों को अपनाकर उद्यमशीलता की ओर बढ़ें और उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में भागीदार बनें।

Read Also: AI Expo 2026: ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का आगाज आज, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 7 देशों के राष्ट्रपति समेत कई वैश्विक नेता होंगे शामिल

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई